Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर लाखों की ठगी : DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना …
डीएसपी से 5 लाख की ठगी
डीएसपी से 5 लाख की ठगी
रायपुर

लाखों की ठगी : DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने का झांसा देकर नकदी लेकर फरार

रायपुर में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एक डीएसपी से 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये दोगुना करने का झांसा देकर वकील और उसके साथियों ने नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 Jun 2026, 06:42 PM · अपडेट: 07 Jul 2026, 07:13 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राजधानी रायपुर में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) से 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये दोगुना कर बैंक खाते में ट्रांसफर करने का झांसा देकर एक वकील और उसके साथियों ने नकदी लेकर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो साल की पहचान का उठाया फायदा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता पुनदास अंचल वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी पहचान करीब दो साल पहले नरेश दामोहे से हुई थी। दामोहे खुद को वकील होने के साथ-साथ फाइनेंस का कारोबार करने वाला बताता था। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए उसने रुपये दोगुना करने का प्रस्ताव रखा।

5 लाख लेकर कई जगह बुलाता रहा आरोपी

शिकायत के मुताबिक, 25 जून को नरेश दामोहे ने डीएसपी को फोन कर कमल विहार स्थित एक अस्पताल के सामने मिलने के लिए बुलाया। उसने कहा कि यदि वे 5 लाख रुपये नकद लेकर आएंगे तो बदले में 10 लाख रुपये उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। डीएसपी तय स्थान पर नकदी लेकर पहुंचे, लेकिन आरोपी ने अपने सहयोगियों के नहीं पहुंचने का बहाना बनाकर उन्हें अभनपुर रोड स्थित दूसरी जगह बुला लिया। वहां भी काम नहीं होने की बात कहकर रात में दोबारा मिलने का आश्वासन दिया।

कार में रखे सूटकेस से गायब हुई नकदी

रात करीब 9 बजे आरोपी ने डीएसपी को नेताजी चौक, कटोरा तालाब बुलाया। वहां नरेश दामोहे अपने दो साथियों के साथ मिला और सभी डीएसपी की कार में बैठकर इलेवन ग्राउंड पहुंचे।

इसी दौरान आरोपी के बुलाने पर तीन अन्य लोग भी वहां पहुंचे और आपस में विवाद करने लगे। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने कार में बैठे लोगों को बताया था कि सूटकेस में 5 लाख रुपये रखे हैं और वे बाहर जाकर विवाद की स्थिति देख रहे हैं।

कुछ देर बाद जब वे वापस कार के पास लौटे तो वाहन वहीं खड़ा मिला। कार में रखा मोबाइल, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान सुरक्षित था, लेकिन सूटकेस खोलने पर उसमें रखी 5 लाख रुपये की नकदी गायब थी। आरोप है कि इसी दौरान नरेश दामोहे और उसके साथियों ने मौका पाकर नकदी निकाल ली और फरार हो गए।

तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर, तलाश जारी

घटना की शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने नरेश दामोहे सहित तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी यमन देवांगन ने बताया कि डीएसपी पुनदास अंचल की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें