Friday, 12 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
हादसा : पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, हाथ में मिली कोल्ड ड्रिंक बोतल वारदात : रंगदारी विवाद में 5 युवकों का अपहरण, बीहड़ में बेरहमी से पिटाई सियासी उलटफेर : फूलपाड़ गांव में 450 से अधिक ग्रामीण बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल कार्रवाई : बच्चों और पालकों से दुर्व्यवहार मामले में शिक्षिका निलंबित हादसा : पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, हाथ में मिली कोल्ड ड्रिंक बोतल वारदात : रंगदारी विवाद में 5 युवकों का अपहरण, बीहड़ में बेरहमी से पिटाई सियासी उलटफेर : फूलपाड़ गांव में 450 से अधिक ग्रामीण बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल कार्रवाई : बच्चों और पालकों से दुर्व्यवहार मामले में शिक्षिका निलंबित
W 𝕏 f
होम रायगढ़ 35 लाख की ठगी : रायगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म व ब्लैकम…
रायगढ़ पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किया
रायगढ़ पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किया
रायगढ़

35 लाख की ठगी : रायगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के आरोपी को दबोचा, न्यायिक रिमांड पर भेजा

रायगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए एक विवाहित महिला को फंसाकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और लगभग 35 लाख रुपये की आर्थिक ठगी करने के मामले में आरोपी अनिल ईजारदार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने फेसबुक के माध्यम से संपर्क बढ़ाकर महिला का विश्वास जीता और बाद में निजी तस्वीरें-वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर लंबे समय तक शोषण किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 Jun 2026, 05:17 PM
रायगढ़

रायगढ़ पुलिस ने एक विवाहित महिला के साथ कथित दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और आर्थिक शोषण के गंभीर मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, कोतरारोड़ थाना क्षेत्र की 33 वर्षीय महिला ने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के निवासी अनिल ईजारदार ने फेसबुक के माध्यम से संपर्क बढ़ाकर पहले विश्वास जीता और बाद में उसे शोषण के जाल में फंसा लिया।

पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2019 में फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इसके बाद दिसंबर 2020 में आरोपी ने महिला को वाहन से छोड़ने के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसकी निजी तस्वीरें व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।

ब्लैकमेल कर वर्षों तक चलता रहा शोषण

शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार महिला को ब्लैकमेल किया। बदनामी के डर से पीड़िता लंबे समय तक दबाव में रही और इस दौरान आरोपी ने उससे लगातार आर्थिक लाभ भी उठाया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने विभिन्न माध्यमों से जेवरात और नकद मिलाकर लगभग 35 लाख रुपये की अवैध वसूली की। इसके बाद भी वह और पैसों की मांग करता रहा और धमकियों के जरिए दबाव बनाता रहा। महिला की शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में दुष्कर्म, धमकी और जबरन वसूली की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अभियान संवेदना के तहत विशेष कार्रवाई की गई।

गांव में दबिश देकर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम बंजारी में दबिश देकर आरोपी अनिल ईजारदार (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर स्विफ्ट कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

एसएसपी की अपील सोशल मीडिया पर सतर्क रहें

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती या पहचान का गलत फायदा उठाने वालों से सतर्क रहें। यदि कोई व्यक्ति ब्लैकमेल, धमकी या शोषण करे तो बिना डर के तुरंत पुलिस से संपर्क करें। इस पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कुसुम कैवर्त एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें