Sunday, 06 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: CRPF कैंप में आरक्षक का शव पेड़ पर लटका मिला, ड्यूटी के बाद से था लापता Department of Minerals: बीजाभांठा में अवैध मुरूम खनन का खुलासा, खनिज-राजस्व विभाग ने जब्त की मशीनें Gajpalla Waterfall Accident: पिकनिक की खुशी मातम में बदली, गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Bilaspur News: CRPF कैंप में आरक्षक का शव पेड़ पर लटका मिला, ड्यूटी के बाद से था लापता Department of Minerals: बीजाभांठा में अवैध मुरूम खनन का खुलासा, खनिज-राजस्व विभाग ने जब्त की मशीनें Gajpalla Waterfall Accident: पिकनिक की खुशी मातम में बदली, गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे
W 𝕏 f
होम रायपुर Gajpalla Waterfall Accident: पिकनिक की खुशी मातम …
Gajpalla Waterfall Accident(Image Source: Keertiman Media)
Gajpalla Waterfall Accident(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Gajpalla Waterfall Accident: पिकनिक की खुशी मातम में बदली, गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत

Gajpalla Waterfall Accident: रविवार को पिकनिक मनाने पहुंचे रायपुर के युवक की नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
06 Sep 2026, 05:11 PM
रायपुर
Gajpalla Waterfall Accident: रविवार को पिकनिक मनाने पहुंचे युवकों के समूह पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जानकारी के मुताबिक, युवक रायपुर से अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने और पिकनिक मनाने गजपल्ला वॉटरफॉल पहुंचा था।
सभी दोस्त झरने के आसपास समय बिता रहे थे। इसी दौरान नहाते समय युवक अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और देखते ही देखते डूब गया। युवक के डूबने के बाद उसके साथ मौजूद दोस्तों ने तत्काल स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद गोताखोरों और रेस्क्यू टीम की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। समाचार लिखे जाने तक शव को पानी से बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी था।

पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

गजपल्ला वॉटरफॉल की इस घटना ने जिले के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश के मौसम में झरनों और जलप्रपातों में पानी का बहाव बढ़ने के साथ गहराई भी कई जगह खतरनाक हो जाती है। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और निगरानी जैसी व्यवस्थाएं महत्वपूर्ण हो जाती हैं। गरियाबंद जिले में कई प्राकृतिक पर्यटन स्थल हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की जरूरत लगातार महसूस की जाती रही है, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें