Monday, 14 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
MIG Police Station: पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस Surajpur News: पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत, आरोपी फरार Dhamtari News: माडमसिल्ली स्टॉप डैम हादसा, भांजे को बचाने गए मामा समेत दोनों की मौत Rajasthan Nikay Chunav Result: 10 नगर निगमों में बीजेपी की धाक, 6 पर कब्जा, कांग्रेस को 3 तो भरतपुर में निर्दलीय का दबदबा Raipur Police Action: त्योहारों से पहले पुलिस ने 146 असामाजिक तत्वों पर की कार्रवाई, 14 भेजे गए जेल Eklavya Sports Complex Jawanga: प्रतिभाओं को नहीं मिल रही पर्याप्त सुविधाएं, खिलाड़ियों ने मांगा समाधान MIG Police Station: पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस Surajpur News: पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत, आरोपी फरार Dhamtari News: माडमसिल्ली स्टॉप डैम हादसा, भांजे को बचाने गए मामा समेत दोनों की मौत Rajasthan Nikay Chunav Result: 10 नगर निगमों में बीजेपी की धाक, 6 पर कब्जा, कांग्रेस को 3 तो भरतपुर में निर्दलीय का दबदबा Raipur Police Action: त्योहारों से पहले पुलिस ने 146 असामाजिक तत्वों पर की कार्रवाई, 14 भेजे गए जेल Eklavya Sports Complex Jawanga: प्रतिभाओं को नहीं मिल रही पर्याप्त सुविधाएं, खिलाड़ियों ने मांगा समाधान
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Ganesh Chaturthi 2026: छत्तीसगढ़ में गणेश चतुर्थी…
OP Choudhary Ganesh Chaturthi Wishes(Image Source: CGDPR)
OP Choudhary Ganesh Chaturthi Wishes(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Ganesh Chaturthi 2026: छत्तीसगढ़ में गणेश चतुर्थी की धूम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

Ganesh Chaturthi 2026: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। श्री चौधरी ने कहा कि यह पर्व आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जो सभी को सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
14 Sep 2026, 03:17 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ganesh Chaturthi 2026: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और शांति बनाए रखने की प्रार्थना की है। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि आज गणेश चतुर्थी का पावन दिन है और चारों ओर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंज रहे हैं। भगवान श्री गणेश की आज छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले और घर-घर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ स्थापना की जा रही है। यह पर्व हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। 

भगवान गणेश की आराधना से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा

उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। उनकी आराधना से नई ऊर्जा, सकारात्मकता और शुभ कार्यों के प्रति विश्वास का संचार होता है। गणेश चतुर्थी का यह पर्व हम सभी को सद्भाव, एकता और मिल-जुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा, “गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर मैं छत्तीसगढ़ के सभी 3 करोड़ भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। मेरी प्रार्थना है कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से संकट और बाधाएं दूर करें तथा प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करें।”
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें