Saturday, 25 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
वारदात : चरित्र पर शक बना मौत की वजह, पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग दुर्ग स्टेशन हादसा : चलती ट्रेन पकड़ना पड़ा भारी, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरकर एरिया मैनेजर की मौत गैंग का पर्दाफाश : पहले मांगते थे भगवान से माफी फिर करते थे चोरी, 6 गिरफ्तार, 10 थानों की पुलिस को थी तलाश एक्शन : AI की मदद से फैलाई मगरमच्छ की अफवाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायिक रिमांड : वाहन और जमीन के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी, रायगढ़ से आरोपी गिरफ्तार जंतर-मंतर हलचल : सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी का सख्त रुख, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर लिखित में मिले हां या ना वारदात : चरित्र पर शक बना मौत की वजह, पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग दुर्ग स्टेशन हादसा : चलती ट्रेन पकड़ना पड़ा भारी, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरकर एरिया मैनेजर की मौत गैंग का पर्दाफाश : पहले मांगते थे भगवान से माफी फिर करते थे चोरी, 6 गिरफ्तार, 10 थानों की पुलिस को थी तलाश एक्शन : AI की मदद से फैलाई मगरमच्छ की अफवाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायिक रिमांड : वाहन और जमीन के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी, रायगढ़ से आरोपी गिरफ्तार जंतर-मंतर हलचल : सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी का सख्त रुख, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर लिखित में मिले हां या ना
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय गैंग का पर्दाफाश : पहले मांगते थे भगवान से माफी फ…
मंदिर चोरी गैंग के आरोपी पुलिस हिरासत में
मंदिर चोरी गैंग के आरोपी पुलिस हिरासत में
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

गैंग का पर्दाफाश : पहले मांगते थे भगवान से माफी फिर करते थे चोरी, 6 गिरफ्तार, 10 थानों की पुलिस को थी तलाश

भोपाल देहात पुलिस ने मंदिरों में चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 31 हजार के इनामी सरगना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चांदी के मुकुट, छत्र और नकदी सहित करीब 4 लाख रुपये का सामान बरामद किया।

कीर्तिमान न्यूज
25 Jul 2026, 11:20 AM
भोपाल
मध्य प्रदेश की भोपाल देहात पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन जिलों के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाले एक अंतरजिला चोर गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए इसके सरगना समेत 6 आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़ा गया गिरोह का सरगना रायसेन का शातिर बदमाश दीनदयाल उर्फ 'दीना महाराज' है, जिस पर 31 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 16 चांदी के मुकुट, छत्र और दानपेटी से उड़ाई गई नकदी सहित लगभग 4 लाख रुपये की धार्मिक सामग्री बरामद की है। इस गैंग का काम करने का तरीका बेहद अजीब और शातिर था। 

10 थानों की पुलिस को थी गैंग की तलाश 

भोपाल, रायसेन और विदिशा जिलों के ग्रामीण इलाकों के मंदिरों को निशाना बनाने वाला सरगना दीना महाराज वारदात को अंजाम देने से ठीक पहले भगवान की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता था। इसके तुरंत बाद वह अपने साथियों के साथ मिलकर चांदी के मुकुट, छत्र और दानपेटी समेटकर चंपत हो जाता था। दीना महाराज पर न सिर्फ चोरी, बल्कि कई अन्य संगीन अपराध भी दर्ज हैं। उसकी लगातार आपराधिक गतिविधियों के चलते तीन जिलों के करीब 10 थानों की पुलिस लंबे समय से उसकी सुरागकशी में जुटी हुई थी। 

चोरी का सामान खरीने वाला भी पकड़ाया  

पुलिस की इस कार्रवाई में चोरी का सामान खरीदने वाले मुख्य खरीदार को भी दबोच लिया गया है। पकड़ा गया आरोपी आनंद उर्फ इंद्र नारायण राजपूत होशंगाबाद का निवासी है और सिंचाई विभाग में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। भोपाल देहात पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए 6 लोगों में से 5 शातिर चोर हैं और एक चोरी का माल खपाने वाला खरीदार है। इन सभी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपियों ने भोपाल, रायसेन और विदिशा के अलग-अलग क्षेत्रों में 11 मंदिरों में चोरी करने और 1 जगह चोरी का प्रयास करने की बात कबूल की है।
पुलिस की पूछताछ जारी
"सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि रिमांड के दौरान इलाके की कुछ अन्य अनसुलझी चोरियों का भी खुलासा हो सकता है।"
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें