Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम सूरजपुर गैंगरेप : पति की बेबसी के सामने महिला से दरिंदगी,…
सूरजपुर गैंगरेप मामले में गिरफ्तार आरोपी
सूरजपुर गैंगरेप मामले में गिरफ्तार आरोपी
सूरजपुर

 गैंगरेप : पति की बेबसी के सामने महिला से दरिंदगी, चारों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बाजार से लौट रहे दंपती को चार युवकों ने रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने नशे में धुत पति को बंधक बनाकर महिला को खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 05 Jul 2026, 01:14 PM · अपडेट: 12 Sep 2026, 09:38 PM
सूरजपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बाजार से लौट रहे दंपती को रास्ते में चार युवकों ने रोक लिया। महिला के पति को बंधक बनाने के बाद आरोपियों ने खेत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।
घटना के बाद पीड़िता और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, 27 जून की शाम पीड़िता अपने पति के साथ साप्ताहिक बाजार गई थी। खरीदारी के बाद दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में महिला के पति ने कोसना (चावल से बनी पारंपरिक शराब) पी ली, जिससे वह अत्यधिक नशे में हो गया और रास्ते में गिर पड़ा। 

धमकी के कारण दो दिन तक नहीं दर्ज कराई शिकायत

इसी दौरान चार आरोपियों ने मौके का फायदा उठाया। उन्होंने पहले महिला के पति को बंधक बना लिया और फिर महिला को जबरन पास के खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान पति बेबस होकर सब कुछ देखता रहा। घटना के बाद आरोपियों ने दंपती को किसी को भी घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला और उसका पति किसी तरह देर रात अपने घर पहुंचे। दोनों सदमे में थे और भय के कारण तुरंत पुलिस के पास नहीं गए। करीब दो दिन बाद जब परिजनों और अन्य लोगों को घटना की जानकारी मिली, तब उन्होंने पीड़िता को शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद महिला ने रामानुजनगर थाने पहुंचकर पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

चारों आरोपी गिरफ्तार

पहले भी रहे हैं आपराधिक मामलों में शामिल शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋतु यादव (30), रामजी (25), कपील और रामेश्वर के रूप में हुई है। सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ऋतु यादव पहले से ही कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। करीब दो वर्ष पहले उसे हथियारबंद लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह लंबे समय तक जेल में रहा। हाल ही में उस पर ट्रैक्टर की बैटरी चोरी का आरोप भी लगा था। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें