Wednesday, 22 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
दर्दनाक हादसा : उफनते नाले में बाइक समेत बहा युवक, 12 घंटे बाद मिला शव क्रिप्टो स्कैम : सेमिनार से शुरू होता था ठगी का खेल, क्रिप्टो निवेश के नाम पर लाखों ऐंठने का आरोप बड़ा छापा : गड्ढे में छिपाकर रखी 30 पेटी अवैध शराब जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार गांजा तस्करी का खुलासा : कूरियर के बाद ओडिशा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार दर्दनाक हादसा : उफनते नाले में बाइक समेत बहा युवक, 12 घंटे बाद मिला शव क्रिप्टो स्कैम : सेमिनार से शुरू होता था ठगी का खेल, क्रिप्टो निवेश के नाम पर लाखों ऐंठने का आरोप बड़ा छापा : गड्ढे में छिपाकर रखी 30 पेटी अवैध शराब जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार गांजा तस्करी का खुलासा : कूरियर के बाद ओडिशा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम महासमुंद गांजा तस्करी का खुलासा : कूरियर के बाद ओडिशा से म…
महासमुंद पुलिस की गांजा तस्करी पर कार्रवाई
महासमुंद पुलिस की गांजा तस्करी पर कार्रवाई
🔴 BREAKING महासमुंद

गांजा तस्करी का खुलासा : कूरियर के बाद ओडिशा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा करते हुए ओडिशा से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। कोमाखान थाना क्षेत्र में 10 किलो 190 ग्राम गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी की पूछताछ के बाद पुलिस सप्लाई चेन तक पहुंची और बलांगीर जिले से दीनबंधु कुम्हार को दबोच लिया। मामले में कुल ₹5.44 लाख की संपत्ति जब्त की गई है।

कीर्तिमान न्यूज
22 Jul 2026, 07:54 AM
महासमुंद
प्रदेश में नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान में महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को एक और बड़ी सफलता मिली है। कोमाखान थाना क्षेत्र में हुई गांजा तस्करी के मामले में पुलिस ने केवल माल ले जा रहे कूरियर को ही नहीं पकड़ा, बल्कि इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुँचते हुए ओडिशा से मुख्य सप्लायर को भी दबोच लिया है। बात 19 मई 2026 की है, जब पुलिस टीम सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की तरफ से आ रही एक लाल-काले रंग की बाइक को रोका गया। 

पूछताछ में किया खुलासा 

बाइक सवार की तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद कपड़े के बैग से 10 किलो 190 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ राजू देवांगन (40 वर्ष), निवासी साल्हेभाठा (कोमाखान) के रूप में हुई। पुलिसिया पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह यह गांजा ओडिशा के पटनागढ़ से 'दीनबंधु' नाम के व्यक्ति से खरीदकर लाया था और इसे महासमुंद के बागबाहरा इलाके में खुदरा (चिल्हर) बेचने की फिराक में था। 

मुख्य सप्लायर को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(B)(II)(B) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। मामला सिर्फ गांजा जब्त करने तक सीमित नहीं रहा। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टास्क फोर्स और साइबर सेल ने इस रैकेट के 'सप्लाई सोर्स' को खत्म करने के लिए जाल बिछाया। तकनीकी विश्लेषण (Technical Analysis) और कॉल डिटेल्स के आधार पर टीम ओडिशा के बलांगीर जिले तक पहुँची। यहाँ पटनागढ़ थाना क्षेत्र के पंडामुंडा गाँव में दबिश देकर मुख्य सप्लायर दीनबंधु कुम्हार (37 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अब तक की पुलिस कार्रवाई का ब्योरा

1. गिरफ्तार आरोपी

  • दीनबंधु कुम्हार (उम्र 37 वर्ष) – मुख्य सप्लायर (निवासी: पंडामुंडा, थाना पटनागढ़, जिला बलांगीर, ओडिशा)

  • राजकुमार उर्फ राजू देवांगन (उम्र 40 वर्ष) – कूरियर/तस्कर (निवासी: साल्हेभाठा, थाना कोमाखान, महासमुंद) (19 मई को गिरफ्तार)

2. जब्त सामान और कुल कीमत

  • अवैध गांजा: 10.190 किलोग्राम (अनुमानित कीमत: ₹5,09,500)

  • मोटरसाइकिल: 01 नग (कीमत: ₹25,000)

  • मोबाइल फोन: 01 नग (कीमत: ₹10,000)

  • कुल जब्त संपत्ति: ₹5,44,500

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें