Wednesday, 26 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Indore Hospital: मरीज की मौत पर हंगामा, ICU में तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात Illegal Liquor Trade: 5 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 7 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार Chhattisgarh PTI Recruitmen: 45 हजार स्कूलों पर सिर्फ 2,800 पीटीआई, 15 दिन की ऑनलाइन ट्रेनिंग के भरोसे बच्चों का खेल और स्वास्थ्य School Students Protest: पढ़ाई बचाने सड़क पर उतरी जेन अल्फा, चक्काजाम के बाद मानी गई मांग Ganja Smuggling: नाले में धंसी महासमुंद की स्कॉर्पियो में मिला करोंड़ों का गांजा Indore Hospital: मरीज की मौत पर हंगामा, ICU में तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात Illegal Liquor Trade: 5 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 7 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार Chhattisgarh PTI Recruitmen: 45 हजार स्कूलों पर सिर्फ 2,800 पीटीआई, 15 दिन की ऑनलाइन ट्रेनिंग के भरोसे बच्चों का खेल और स्वास्थ्य School Students Protest: पढ़ाई बचाने सड़क पर उतरी जेन अल्फा, चक्काजाम के बाद मानी गई मांग Ganja Smuggling: नाले में धंसी महासमुंद की स्कॉर्पियो में मिला करोंड़ों का गांजा
W 𝕏 f
होम महासमुंद Ganja Smuggling: नाले में धंसी महासमुंद की स्कॉर्…
Cannabis-laden vehicle stuck in a drain
Cannabis-laden vehicle stuck in a drain
🔴 BREAKING महासमुंद

Ganja Smuggling: नाले में धंसी महासमुंद की स्कॉर्पियो में मिला करोंड़ों का गांजा

Ganja Smuggling: रायपुर के डीडी नगर इलाके में नाली में फंसी महासमुंद पंजीयन वाली स्कॉर्पियो से गांजे की बड़ी खेप मिली है। चालक और उसके साथी फरार हैं। वहीं, कोमाखान पुलिस ने ओडिशा निवासी युवक को 8 किलो 290 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कथित रूप से गांजा जुनागढ़ से मध्यप्रदेश के मंडला ले जा रहा था।

कीर्तिमान न्यूज
26 Aug 2026, 08:03 AM
महासमुंद/रायपुर
Ganja Smuggling: रायपुर और महासमुंद में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार करते हुए करोड़ों रुपये के गांजे की खेप जब्त की है। एक तरफ राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में स्थानीय लोगों की सूझबूझ से गांजे से भरी बेकाबू स्कॉर्पियो पकड़ी गई, वहीं दूसरी ओर महासमुंद पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके की एक संकरी गली में अचानक अफरा-तफरी मच गई। 

अनियंत्रित होकर नाली में धंसी गाड़ी 

महासमुंद आरटीओ नंबर वाली एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (CG 06 HE 9900) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा धंसी। हादसे के बाद चालक घबरा गया और गाड़ी निकालने के लिए तेजी से एक्सीलेटर दबाने लगा। आसपास के रहवासियों ने जब यह नजारा देखा तो उन्हें शक हुआ। गाड़ी में चालक के अलावा एक युवक और युवती भी मौजूद थे, जो पास ही के एक मकान में किराए पर रहते हैं। 

गाड़ी छोड़ फरार हुए आरोपी 

मोहल्ले के लोगों को अपनी ओर आता देख चालक चालू गाड़ी छोड़कर मौके से रफूचक्कर हो गया और उसके साथी भी फरार हो गए। रहवासियों ने जब गाड़ी की खिड़कियों से अंदर झांका, तो वे दंग रह गए। वाहन की पिछली सीटों और डिक्की में संदिग्ध पैकेट ठसाठस भरे हुए थे। नागरिकों ने तुरंत इसकी सूचना डीडी नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली, तो उसमें से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। 

ये भी पढ़े... Raigarh Crime News: ठेकेदार के घर चोरी, 10 लाख कैश और महंगी स्कॉच ले गया चोर

Keertiman

महासमुंद निवासी की गाड़ी में गांजा 

डीडी नगर थाना प्रभारी गौतम चंद गावड़े ने बताया कि जब्त वाहन महासमुंद के पिटियाझर रोड निवासी संतोष कुमार गुप्ता के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस अब गाड़ी मालिक और फरार चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है। गांजे से लदी गाड़ी का महासमुंद से रायपुर तक आसानी से पहुंच जाना सुरक्षा तंत्र पर बड़े सवाल खड़े करता है। इस घटना ने महासमुंद पुलिस की चेकिंग व्यवस्था और खुफिया तंत्र की पोल खोलकर रख दी है कि आखिर इतनी बड़ी खेप जिले की सीमाओं और पुलिस नाकों को पार कर रायपुर की सड़कों तक कैसे आ पहुंची?

गांजे के साथ पकड़ाया आरोपी 
कोमाखान में बस के इंतजार में खड़ा ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

इसी कड़ी में, महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को धर दबोचा। एनडीपीएस टास्क फोर्स के निर्देश पर 25 अगस्त को राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि ग्राम टेमरी में काली मंदिर के पास एक संदिग्ध युवक भारी बैग लेकर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही कोमाखान पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर युवक को रोककर पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम शिबु मुण्ड (27 वर्ष), निवासी ग्राम बनीजरा (जिला कालाहांडी, ओडिशा) बताया।
  • बरामदगी: 8 किलो 290 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹4.14 लाख) और एक मोबाइल फोन।

  • कुल जब्ती मूल्य: ₹4,24,500।

  • आरोपियों के डिटेल्स खंगाल रही पुलिस 

    पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह गांजा ओडिशा के जुनागढ़ से खरीदकर मध्यप्रदेश के मंडला में खपाने ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 131/2026 के तहत धारा 20(B)(II)(B) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। दोनों ही मामलों में पुलिस अब बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगाल रही है। रायपुर पुलिस यह पता लगा रही है कि स्कॉर्पियो मालिक खुद इस नेटवर्क का हिस्सा है या उसकी गाड़ी का गलत इस्तेमाल हुआ, वहीं कोमाखान पुलिस ओडिशा और मध्यप्रदेश के मुख्य सप्लायरों तक पहुंचने के लिए आरोपियों के कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। जल्द ही इस पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
    Keertiman
    क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    छत्तीसगढ़
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग
    दुर्ग संभाग
    बिलासपुर संभाग
    सरगुजा संभाग
    बस्तर संभाग
    देश
    विदेश
    सरकारी सूचना
    राजनीति
    खेल
    मनोरंजन
    कारोबार
    कीर्तिमान विशेष
    तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें