Monday, 12 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber crime: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा 11.50 लाख का सामान जब्त CG Road Accident: जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत Crime News: दूसरे ब्रांड की पैकेजिंग में आटा-बेसन बेचने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार Bastanar Ghat Accident: NH-63 पर भीषण टक्कर, ट्राला चालक गंभीर Dhamtari Accident: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार Cyber crime: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा 11.50 लाख का सामान जब्त CG Road Accident: जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत Crime News: दूसरे ब्रांड की पैकेजिंग में आटा-बेसन बेचने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार Bastanar Ghat Accident: NH-63 पर भीषण टक्कर, ट्राला चालक गंभीर Dhamtari Accident: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Illegal Liquor Trade: 5 थानों की संयुक्त कार्रवाई…
Police action against illicit liquor
Police action against illicit liquor
महासमुंद

Illegal Liquor Trade: 5 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 7 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

Illegal Liquor Trade: महासमुंद जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिथौरा, बसना, पटेवा और सरायपाली थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने महुआ शराब, देसी प्लेन और अंग्रेजी शराब समेत तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त की है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 26 Aug 2026, 09:46 AM · अपडेट: 01 Oct 2026, 11:03 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Illegal Liquor Trade: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने एक साथ कई इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। पिथौरा, बसना, पटेवा और सरायपाली थाना क्षेत्रों में मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 आरोपियों को धर दबोचा, जबकि 1 आरोपी चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में महुआ, देसी प्लेन और अंग्रेजी शराब के साथ परिवहन में इस्तेमाल बाइक भी जब्त की है। पिथौरा थाना क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी लाखागढ़ में पुलिस ने छापेमारी कर घर की बाड़ी में छिपाकर रखी गई 15 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹3,000) बरामद की। 

पुलिस ने दी दबिश 

मामले में पुलिस ने मोहन वासुदेव (52) और उनके बेटे रवि वासुदेव (25) को रंगे हाथों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, एक अन्य मामले में लहरौद पड़ाव स्थित 'हमर ढाबा' पर पुलिस ने दबिश देकर अवैध बिक्री के लिए रखी 3.240 लीटर देसी प्लेन शराब (कीमत ₹1,440) जब्त की। मौके से शरद तिवारी (20), फेगन प्रजापति और राजेंद्र प्रजापति को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी कमलेश डडसेना अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

घेराबंदी कर आरोपियों से जब्त की शराब 

बसना पुलिस ने ग्राम बिजराभाटा में कार्रवाई करते हुए पंकज गुप्ता (28) को 6 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹1,200) के साथ पकड़ा। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। इसी तरह दुधीपाली ताला पुल के पास की गई घेराबंदी में पुलिस ने ग्राम आमापाली निवासी राकेश नायक (30) को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से ₹2,400 मूल्य की 3.600 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। 

संदिग्ध बाइक सवार के पास मिली शराब

राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 53) पर ग्राम टूरीडीह के पास पटेवा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका। जांच करने पर श्याम नगर झलप निवासी हरिवंश मिर्धा (25) के पास से 5.580 लीटर देसी प्लेन शराब (कीमत ₹2,480) मिली। पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 GN 5227, कीमत ₹15,000) को जब्त कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार 

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपाली में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिनेश सिंह (48) को अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी 1.440 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी कानून की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पुलिस प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें