Monday, 12 Oct 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Indore Hospital: मरीज की मौत पर हंगामा, ICU में त…
Police deployed after a commotion in the hospital's ICU
Police deployed after a commotion in the hospital's ICU
राष्ट्रीय

Indore Hospital: मरीज की मौत पर हंगामा, ICU में तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात

Indore Hospital: मरीज की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। एक युवक ने आईसीयू के जीवन रक्षक उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने स्थिति संभाली, जबकि अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही के आरोपों से इनकार किया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 26 Aug 2026, 10:32 AM · अपडेट: 02 Oct 2026, 12:25 AM
इंदौर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Indore Hospital: शहर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आईसीयू ward में भर्ती एक मरीज की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि परिजनों में शामिल एक युवक ने मारपीट शुरू कर दी और आईसीयू में लगे जीवन रक्षक उपकरणों (लाइफ सपोर्ट सिस्टम) को उखाड़कर फेंक दिया। अचानक हुए इस हिंसक घटनाक्रम से आईसीयू में अफरा-तफरी मच गई। 

स्थिति बेकाबू, बुलानी पड़ी पुलिस 

जान बचाने के लिए ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। इस पूरी घटना के दौरान वार्ड में भर्ती अन्य गंभीर मरीजों और उनके तीमारदारों में दहशत का माहौल बन गया। घटना के दौरान काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और मृतक का शव आईसीयू के अंदर ही रखा रहा। सूचना मिलते ही सबसे पहले एमवाय अस्पताल पुलिस चौकी के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन स्थिति बेकाबू होते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। 

डॉक्टरों ने परिजनों के आरोपों को किया खारिज 

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच जब माहौल थोड़ा सामान्य हुआ, तब जाकर अस्पताल का स्टाफ काम पर लौटा और अन्य भर्ती मरीजों का इलाज फिर से शुरू हो सका। दूसरी ओर, अस्पताल के डॉक्टरों ने परिजनों द्वारा लगाए गए लापरवाही के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। 

अचानक बिगड़ी तबीयत, कई कोशिशों के नहीं बची जान 

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज की हालत पहले से ही काफी नाजुक थी और उसे विशेषज्ञों की सख्त देखरेख में रखा गया था। मंगलवार दोपहर अचानक उसकी तबीयत अधिक बिगड़ने लगी और तमाम कोशिशों के बावजूद शाम को उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, इलाज की प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई थी।
Keertiman
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें