Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Azam Khan ED Case: जेल में बंद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने दर्ज की नई FIR Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर Air India Hijack Alert: फ्रैंकफर्ट से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार Azam Khan ED Case: जेल में बंद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने दर्ज की नई FIR Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर Air India Hijack Alert: फ्रैंकफर्ट से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर › सौगात : तेंदूपत्ता संग्राहकों को 33.40 लाख रुपए क…
तेंदूपत्ता संग्राहकों को भुगतान प्रक्रिया का शुभारंभ
तेंदूपत्ता संग्राहकों को भुगतान प्रक्रिया का शुभारंभ
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

सौगात : तेंदूपत्ता संग्राहकों को 33.40 लाख रुपए का भुगतान शुरू, वन विभाग की प्रदर्शनी ने खींचा ध्यान

मुख्यमंत्री के एमसीबी जिले के दौरे के दौरान पोंडी स्थित तानसेन भवन परिसर में वन विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में बड़ी पहल करते हुए चार प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के संग्राहकों को 33 लाख 40 हजार 40 रुपये का प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर भुगतान प्रक्रिया की शुरुआत की।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 May 2026, 01:13 PM · अपडेट: 01 Oct 2026, 01:37 PM
मनेंद्रगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

एमसीबी जिले के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने पोंडी स्थित तानसेन भवन परिसर में वन विभाग द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉल का विस्तृत अवलोकन किया। स्टॉल में विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और वनोपज आधारित आजीविका संवर्धन गतिविधियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया था।

मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित सामग्रियों की जानकारी ली और अधिकारियों से सीधे संवाद कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले के तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चार प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के संग्राहकों को कुल 33 लाख 40 हजार 40 रुपए की राशि का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया।

इसके साथ ही उन्होंने भुगतान प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ भी किया। इस पहल से हजारों संग्राहक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

अधिकारियों ने बताया कि यह भुगतान समयबद्ध और पारदर्शी व्यवस्था के तहत किया जा रहा है।

67 लघु वनोपजों की प्रदर्शनी

वन विभाग के स्टॉल में प्रदेश में समर्थन मूल्य पर खरीदी जाने वाली 67 प्रकार की लघु वनोपजों का प्रदर्शन किया गया। इनमें विभिन्न औषधीय और उपयोगी वन उत्पादों की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा वनौषधीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संजीवनी केंद्र के माध्यम से छत्तीसगढ़ हर्बल उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के दौरान हर्बल उत्पादों की 4,120 रुपये की बिक्री दर्ज की गई, जो स्थानीय उत्पादों के प्रति बढ़ती जागरूकता का संकेत है।

जनजातीय आजीविका

मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित वन उत्पादों, नवाचारों और जनजातीय आजीविका संवर्धन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी विस्तार से ली। उन्होंने वन विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण एवं जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ), वन मंडलाधिकारी मनेंद्रगढ़ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने विभागीय टीम को और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें