Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद बारिश बनी आफत : मकान गिरने से युवती मलबे में दबी,…
भारी बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी
भारी बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी
महासमुंद

बारिश बनी आफत : मकान गिरने से युवती मलबे में दबी, रेस्क्यू कर युवक की बची जान

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुआ है। सिरबोड़ा गांव में कच्चा मकान गिरने से 18 वर्षीय युवती घायल हो गई, जबकि सुरंगी नाला पार करते समय तेज बहाव में बहे युवक को पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बचा लिया। प्रशासन ने लोगों से उफनते नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।

प्रकाशित: 29 Jul 2026, 07:30 AM · अपडेट: 12 Sep 2026, 05:18 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। सोमवार तड़के करीब 4 बजे से लगभग दो घंटे तक हुई तेज बारिश के कारण क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क प्रभावित रहा। इस दौरान ग्राम सिरबोड़ा में एक कच्चा मकान ढहने से 18 वर्षीय युवती मलबे में दबकर घायल हो गई, जबकि सुरंगी नाला में बहे एक युवक को पुलिस और प्रशासन की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार, सिरबोड़ा निवासी सुषमा बुडेक सोमवार सुबह अपने कच्चे मकान में बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान लगातार बारिश से कमजोर हो चुका मिट्टी का मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे वह मलबे में दब गई। उसकी आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे ओडिशा के पदमपुर भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

रेस्क्यू अभियान चलाकर बचाई जान

वहीं, भारी बारिश के बीच सुरंगी नाला पार करने का प्रयास कर रहा भूथिया निवासी रितेश दीप अपनी बाइक सहित तेज बहाव में बह गया। बहते समय उसने नाले के बीच एक पेड़ की डाल पकड़ ली, जिससे उसकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से रेस्क्यू अभियान चलाकर रितेश दीप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्रशासन ने सतर्कता बरतनें अपील की

लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के कई नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हो रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जलभराव और उफनते नालों को पार करने का प्रयास न करें तथा मौसम सामान्य होने तक सतर्कता बरतें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें