Tuesday, 25 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba Hospital News: रानी धनराज कुंवर अस्पताल में मिला मानव भ्रूण, CCTV खंगाल रही पुलिस Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर Korba Hospital News: रानी धनराज कुंवर अस्पताल में मिला मानव भ्रूण, CCTV खंगाल रही पुलिस Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर
W 𝕏 f
होम महासमुंद Girls Hostel: लाखों की मरम्मत के बाद भी टपक रही छ…
Complaint to the collector regarding the poor condition of the hostel
Complaint to the collector regarding the poor condition of the hostel
महासमुंद

Girls Hostel: लाखों की मरम्मत के बाद भी टपक रही छात्रावास की छत, जांच की मांग लेकर कलेक्टर से मिला अजा समाज

Girls Hostel: महासमुंद के गुड़रूपारा स्थित अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास में लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद छत से पानी टपकने और शौचालय-स्नानघर के दरवाजे टूटने की शिकायत सामने आई है। सर्व अजा समाज ने कलेक्टर से मुलाकात कर गुणवत्ताहीन एवं अधूरे मरम्मत कार्य की जांच, दोषियों पर कार्रवाई और जिले के सभी छात्रावासों के नियमित निरीक्षण की मांग की है।

कीर्तिमान न्यूज
25 Aug 2026, 10:28 AM
महासमुंद
Girls Hostel: सर्व अनुसूचित जाति समाज के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से मिलकर बताया कि अनुसूचित जाति प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास गुड़रु पारा महासमुंद के पुराने भवन की जीर्णोद्धार कराने के लिए लाखों रुपए शासन से स्वीकृत हुआ। परंतु जिम्मेदार अधिकारी व कार्य एजेंसी की उदासीनता या लापरवाही से भवन की छत ढलाई करने के बजाय केवल पुट्टी रंग-रोगन व फर्श में टाइल्स,लेट बाथ में दरवाजा लगा कर गुणवताविहिन आधे अधूरे कार्य कराकर छोड़ दिया है। जिसके कारण भवन की समस्या ज्यों का त्यों बनी हुई है। 

लेट-बाथ के दरवाजे भी टुटे 

बारिश में छत से पानी टपक रही है इसलिए बारिश के दिन छत के नीचे बाल्टी रखकर छात्राएं गुजारा कर रही  हैं। वहीं लेट बाथ के दरवाजे साल भर में ही टुट गई है। जिससे बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बालिका छात्रावास के लेट बाथ की दरवाजे टुटने के बाद भी मरम्मत नहीं कराना जिम्मेदार अधिकारी की उदासीनता को दर्शाती है। वहीं बच्चों के लिए खेल ग्राउंड का भी निर्माण नहीं किया गया है। 

एजेंसी व ठेकेदार की हो सकती है मिलीभगत 

मलबा को बराबर भर कर रख दिया है  लेकिन उसके ऊपर रेत, मुरम या चेकर नहीं डाला है। सर्व अजा समाज के पदाधिकारियों ने मांग किया है कि इतनी बड़ी राशि स्वीकृती के बाद भी गुणवतापूर्ण मरम्मत कार्य नहीं कराया जाना जिम्मेदार अधिकारी व संबंधित निर्माण एजेंसी व ठेकेदार की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की ओर इंगित करतीं हैं। जिसकी जांच कर दोषियों के ऊपर कार्यवाही करने व कलेक्टर को स्वयं जाकर निरीक्षण करने की निवेदन किया।

अधिकारियों को निरीक्षण करने की मांग 

साथ ही जिला के सभी छात्रावासों की राजस्व अधिकारियों के द्वारा सतत निरीक्षण कराने के लिए कहा गया है। प्रतिनिधि मंडल में सर्व अजा समाज के सलाहकार दिनेश बंजारे व सरंक्षक गण तुलेंद्र सागर, देवेन्द्र रौतिया, विजय बंजारे, जिलाध्यक्ष रेखराम बघेल सर्व अजा समाज, महासमुंद ब्लॉक अध्यक्ष टोमन सिंह कागजी, हीरा नेताम, राजेश रात्रे व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें