Monday, 16 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Attack: 15 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका Chhattisgarh News: सुकमा से हटाई गई CRPF की बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी मोर्चा Dhamtari News: धान की कटाई बनी आंखों के लिए खतरा, धमतरी में 49 लोग हुए अंधे Kulgam Encounter: कुलगाम सीआरपीएफ कैंप पर हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट ढेर CG Crime News: चालान मांगने पर टैंकर चालक की बेरहमी से पिटाई, पेट्रोल पंप मालिक समेत 3 पर केस Gang Rape Case: अटल रॉक गार्डन में युवती से दरिंदगी का आरोप, धमकाकर की मारपीट और फिर दिया वारदात को अंजाम Leopard Attack: 15 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका Chhattisgarh News: सुकमा से हटाई गई CRPF की बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी मोर्चा Dhamtari News: धान की कटाई बनी आंखों के लिए खतरा, धमतरी में 49 लोग हुए अंधे Kulgam Encounter: कुलगाम सीआरपीएफ कैंप पर हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट ढेर CG Crime News: चालान मांगने पर टैंकर चालक की बेरहमी से पिटाई, पेट्रोल पंप मालिक समेत 3 पर केस Gang Rape Case: अटल रॉक गार्डन में युवती से दरिंदगी का आरोप, धमकाकर की मारपीट और फिर दिया वारदात को अंजाम
W 𝕏 f
होम › अर्थव्यवस्था › सोने-चांदी के भाव में गिरावट, सोना ₹972 और चांदी …
सोने-चांदी में हुई सस्ती,
सोने-चांदी में हुई सस्ती,
अर्थव्यवस्था

सोने-चांदी के भाव में गिरावट, सोना ₹972 और चांदी ₹3,414 हुई सस्ती, जानें आज की ताजा अपडेट

सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार, 13 अगस्त को गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव ₹972 घटकर करीब ₹1.52 लाख प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, चांदी की कीमत ₹3,414 कम होकर लगभग ₹2.34 लाख प्रति किलोग्राम पर आ गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Aug 2026, 03:24 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 08:40 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार, 13 अगस्त को गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव ₹972 घटकर करीब ₹1.52 लाख प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, चांदी की कीमत ₹3,414 कम होकर लगभग ₹2.34 लाख प्रति किलोग्राम पर आ गई।  
दैनिक गिरावट के बावजूद वर्ष 2026 में सोने ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। 31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1.33 लाख प्रति 10 ग्राम थी। वर्तमान भाव के हिसाब से इस साल सोना लगभग ₹19 हजार महंगा हो चुका है। 

चांदी में अब तक ₹4 हजार की बढ़ोतरी 

चांदी की कीमत में भी इस वर्ष उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी करीब ₹2.30 लाख प्रति किलोग्राम थी, जो अब लगभग ₹2.34 लाख पर है। इस तरह साल की शुरुआत से अब तक चांदी करीब ₹4 हजार प्रति किलो महंगी हुई है।  

जनवरी में बना था रिकॉर्ड भाव 

इस साल 29 जनवरी को सोने और चांदी ने अपने रिकॉर्ड स्तर को छुआ था। उस दौरान सोने की कीमत ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। वहीं, चांदी का भाव ₹3.86 लाख प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर दर्ज किया गया था। 

हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें 

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय हमेशा भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का हॉलमार्क जरूर देखें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है। आभूषण पर दर्ज छह अंकों वाला HUID नंबर भी जांचना चाहिए। यह नंबर अक्षरों और अंकों के मेल से बना होता है। 

मैग्नेट से जांचें चांदी की शुद्धता 

असली चांदी सामान्यतः चुंबक से नहीं चिपकती। यदि कोई आभूषण या वस्तु चुंबक की ओर तेजी से आकर्षित होती है, तो उसमें दूसरी धातु की मिलावट हो सकती है। हालांकि, केवल इस जांच के आधार पर चांदी की शुद्धता तय नहीं की जा सकती। 

खरीदारी से पहले भाव की जांच करें

सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के आधार पर अलग-अलग होती है। खरीदारी से पहले वजन, शुद्धता, उस दिन का बाजार भाव, मेकिंग चार्ज और टैक्स की जानकारी जरूर लें। सोने की कीमत IBJA सहित अन्य भरोसेमंद स्रोतों से भी जांची जा सकती है। 

आइस टेस्ट से मिल सकता है संकेत 

चांदी ऊष्मा की अच्छी चालक होती है। इस कारण असली चांदी पर रखी बर्फ सामान्य सतह की तुलना में तेजी से पिघल सकती है। यह घरेलू जांच केवल शुरुआती संकेत देती है, इसलिए महंगी खरीदारी से पहले विशेषज्ञ से परीक्षण कराना बेहतर है। गंध से भी करें पहचान शुद्ध चांदी में आमतौर पर तेज गंध नहीं होती।  

सफेद कपड़े से करें परीक्षण 

चांदी को साफ सफेद कपड़े से रगड़ने पर काला निशान दिखाई दे सकता है। यह निशान चांदी की सतह पर बनने वाली परत के कारण आता है। हालांकि, पूरी शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए हॉलमार्क की जांच और अधिकृत ज्वेलर से परीक्षण कराना सबसे भरोसेमंद तरीका है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें