Tuesday, 21 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम शिक्षा सरकारी नौकरी अलर्ट : 7 बड़ी सरकारी भर्तियों की डे…
7 सरकारी भर्तियां 2026
7 सरकारी भर्तियां 2026
शिक्षा

सरकारी नौकरी अलर्ट : 7 बड़ी सरकारी भर्तियों की डेडलाइन करीब, आवेदन नहीं किया तो छूट जाएगा मौका

IBPS PO, IBPS SO, यूपी फॉरेस्ट गार्ड, UPSC IFS और राजस्थान CET समेत 7 बड़ी सरकारी भर्तियों के आवेदन की अंतिम तारीख इस हफ्ते खत्म हो रही है। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन फॉर्म जरूर भर लें।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
20 Jul 2026, 12:47 PM
नई दिल्ली
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए परीक्षा की तैयारी के साथ समय पर आवेदन करना भी बेहद जरूरी है। कई बड़ी भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस हफ्ते बैंकिंग, वन विभाग, यूपीएससी और अन्य सरकारी विभागों की 7 महत्वपूर्ण भर्तियों की आखिरी तारीख समाप्त होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद एप्लिकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी।
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 6715 पदों को भरा जाएगा। किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार, जिनकी उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच है, आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। IBPS PO भर्ती के लिए उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

बैंक ऑफ इंडिया व यूपी फॉरेस्ट गार्ड में वैकेंसी

बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर के 750 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। यह भर्ती GBO स्ट्रीम के तहत की जा रही है। इसमें MMGS-II, MMGS-III और SMGS-IV स्केल के पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 64,820 रुपए से लेकर 1,20,940 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्ड लाइफ गार्ड के 708 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास यूपी PET 2025 का स्कोरकार्ड होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना भी अनिवार्य है। PET स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 25 रुपए रखा गया है।

IBPS SO व कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में वैकेंसी

बैंकिंग सेक्टर में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए IBPS Specialist Officer (SO) भर्ती एक अच्छा अवसर है। इस भर्ती के जरिए कुल 745 पदों को भरा जाएगा। इसमें IT ऑफिसर, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर, राजभाषा अधिकारी, लॉ ऑफिसर और HR जैसे पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 तक ibpsreg.ibps.in पर आवेदन कर सकते हैं।
कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCI) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव और जूनियर असिस्टेंट अकाउंटेंट समेत कुल 148 पद शामिल हैं। बीई, बीटेक, MCA, MBA, मास्टर डिग्री, बीएससी, कॉमर्स ग्रेजुएट और अन्य योग्यताधारी उम्मीदवार पद के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 24 जुलाई 2026 है।

UPSC IFS मुख्य परीक्षा का फॉर्म भरने का मौका

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। प्रीलिम्स परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा में शामिल होने के लिए यह फॉर्म भरना जरूरी है। उम्मीदवार 22 जुलाई 2026 तक UPSC की वेबसाइट upsconline.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है, जबकि SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। 

राजस्थान CET 10+2 लेवल आवेदन की आखिरी तारीख 23 जुलाई

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से 10+2 सीनियर सेकेंडरी लेवल CET 2026 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस परीक्षा के माध्यम से वनपाल, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड-II, जमादार ग्रेड-II, कॉन्स्टेबल, क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट जैसी भर्तियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। 12वीं पास उम्मीदवार 23 जुलाई 2026 तक CET के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया बंद हो जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें