Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Nidhi Tiwari Death: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत, फोन पर दोस्त से बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Nidhi Tiwari Death: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत, फोन पर दोस्त से बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Grafted Brinjal Farming: राष्ट्रीय कृषि विकास योज…
Grafted Brinjal Farming by Makaradhwaj ( Image Source - PRO )
Grafted Brinjal Farming by Makaradhwaj ( Image Source - PRO )
राज्य सरकार

Grafted Brinjal Farming: राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत ग्राफ्टेड बैगन की खेती से मकरध्वज की बढ़ी आमदनी

Grafted Brinjal Farming: महासमुंद जिले के किसान मकरध्वज ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ग्राफ्टेड बैगन की खेती अपनाकर अपनी आय में वृद्धि की। उन्नत पौध सामग्री और ड्रिप सिंचाई तकनीक से उन्होंने एक एकड़ में करीब 146 क्विंटल बैगन का उत्पादन किया।

क
प्रकाशित: 28 Sep 2026, 06:05 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुन्द
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Grafted Brinjal Farming: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को विशेष महत्व मिला है। इसी दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार की कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं का लाभ लेकर महासमुन्द जिले के किसान परंपरागत खेती के साथ-साथ उन्नत उद्यानिकी फसलों को अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं। जिले के बसना विकासखण्ड के ग्राम अंकोरी निवासी किसान मकरध्वज की सफलता इसी बदलाव की एक कहानी है।

30 हजार अनुदान से शुरू की उन्नत खेती

मकरध्वज ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत ग्राफ्टेड बैगनध्टमाटर सीडलिंग प्रदर्शन का लाभ लेकर एक एकड़ क्षेत्र में ग्राफ्टेड बैगन की खेती की। इसके लिए उन्हें योजना के तहत 30 हजार रूपए का अनुदान डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया गया। उन्होंने उन्नत पौध सामग्री एवं ड्रिप सिंचाई जैसी तकनीकों को अपनाकर उद्यानिकी फसल का उत्पादन किया।

ग्राफ्टेड बैगन से बढ़ी किसान मकरध्वज की आमदनी

किसान मकरध्वज बताते हैं कि उनके पास कुल 0.40 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसमें सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है। पहले वे मुख्य रूप से धान की खेती करते थे। उद्यानिकी फसल को अपनाने के बाद उन्होंने एक एकड़ में ग्राफ्टेड बैगन का उत्पादन किया, जिससे लगभग 146 क्विंटल उपज प्राप्त हुई। बैगन का विक्रय लगभग 30 रूपए प्रति किलोग्राम की दर से किया गया। इस प्रकार उन्नत उद्यानिकी तकनीक और फसल विविधीकरण ने उनकी कृषि आय में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया। वे निरंतर नई कृषि तकनीकों एवं उद्यानिकी पद्धतियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए विभागीय अधिकारियों के संपर्क में रहते हैं तथा समय-समय पर शासन की योजनाओं का लाभ उठाते हैं। ड्रिप सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीक के उपयोग से फसल प्रबंधन को बेहतर बनाने में भी उन्हें मदद मिली है। वे स्वयं उन्नत खेती करने के साथ गांव और आसपास के किसानों को भी उद्यानिकी फसल अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके प्रक्षेत्र का अन्य किसान भ्रमण कर ग्राफ्टेड बैगन की खेती की तकनीक, फसल प्रबंधन और उत्पादन संबंधी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें