Friday, 26 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
आंदोलन : अवैध रेत कारोबार पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम नाबालिग से दरिंदगी : इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर नदी किनारे बुलाया, फिर की हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार काल बना कोयला ट्रक : ताशा पार्टी के पिकअप से आमने-सामने की भिड़ंत, 7 कलाकारों की मौके पर ही मौत ग्राम सभा में बवाल : आवास सूची से नहीं होने पर मां-बेटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का कर किया आत्मदाह का प्रयास ब्लेड से वार : चाकू के साथ पकड़ा गया युवक, हिरासत में युवक ने खुद को किया घायल मुहर्रम जुलूस में हादसा : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया 20 फीट ऊंचा ताजिया, 3 की मौत आंदोलन : अवैध रेत कारोबार पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम नाबालिग से दरिंदगी : इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर नदी किनारे बुलाया, फिर की हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार काल बना कोयला ट्रक : ताशा पार्टी के पिकअप से आमने-सामने की भिड़ंत, 7 कलाकारों की मौके पर ही मौत ग्राम सभा में बवाल : आवास सूची से नहीं होने पर मां-बेटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का कर किया आत्मदाह का प्रयास ब्लेड से वार : चाकू के साथ पकड़ा गया युवक, हिरासत में युवक ने खुद को किया घायल मुहर्रम जुलूस में हादसा : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया 20 फीट ऊंचा ताजिया, 3 की मौत
W 𝕏 f
होम राजनांदगांव ग्राम सभा में बवाल : आवास सूची से नहीं होने पर मा…
आवास सूची में नाम नहीं होने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया।
आवास सूची में नाम नहीं होने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया।
🔴 BREAKING राजनांदगांव

ग्राम सभा में बवाल : आवास सूची से नहीं होने पर मां-बेटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का कर किया आत्मदाह का प्रयास 

जिले के सुकुलदैहान पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ढीलापहरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही चयन को लेकर ग्राम सभा के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। महिला और उसकी बेटी का आरोप है कि उनके पास जनपद पंचायत से आवेदन की पावती मौजूद है। उनका कहना है कि जनपद स्तर पर तैयार की गई स्वीकृत सूची में उनका नाम शामिल था।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
26 Jun 2026, 09:49 AM
राजनांदगांव
जिले के सुकुलदैहान पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढीलापहरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही चयन को लेकर ग्राम सभा के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। आवास सूची में नाम नहीं होने से नाराज एक महिला और उसकी बेटी ने पंचायत भवन के भीतर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की तत्परता से दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया और एक बड़ी अनहोनी टल गई। 
जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए स्वीकृत हितग्राहियों की सूची पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान एक महिला ने सूची में अपना नाम नहीं होने पर आपत्ति दर्ज कराई। महिला और उसकी बेटी का कहना है कि उन्होंने कई वर्ष पहले आवास के लिए आवेदन किया था और उनके पास जनपद पंचायत की पावती भी मौजूद है। उनका आरोप है कि जनपद स्तर पर स्वीकृत सूची में उनका नाम शामिल था, लेकिन पंचायत स्तर पर उसे हटा दिया गया। 

आत्मदाह के प्रयास कर रहे मां-बेटे को समझाते लोगो
विवाद के बाद महिला ने उठाया आत्महत्या जैसा कदम 

इस मुद्दे को लेकर ग्राम सभा में सरपंच, सचिव और संबंधित परिवार के बीच काफी देर तक बहस होती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद बढ़ने के बाद महिला और उसकी बेटी ने पंचायत भवन में ही अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। यह दृश्य देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सुकुलदैहान चौकी से एएसआई चंपेश ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिना देर किए दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं के बयान भी दर्ज किए।  

पुलिस जाँच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि महिलाओं ने आरोप लगाया है कि स्वीकृत सूची में नाम होने के बावजूद उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया। वहीं प्रारंभिक जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि संबंधित महिला के गांव में दो मकान होने की बात सामने आई है। हालांकि इन मकानों की वास्तविक स्थिति, स्वामित्व और योजना की पात्रता से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तार से जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि हितग्राही चयन प्रक्रिया में कहीं कोई त्रुटि, लापरवाही या हेरफेर तो नहीं हुआ। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें