Grand Chess Tour Finals: आर प्रज्ञानानंदा ने रचा इतिहास, ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय बने
Grand Chess Tour Finals: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने फैबियानो कारुआना को 15-13 से हराकर ग्रैंड चेस टूर फाइनल्स 2026 का खिताब जीत लिया। वह यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने और उन्हें करीब 1.9 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि मिली।
क
कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
28 Aug 2026, 10:33 AM
नई दिल्ली
Grand Chess Tour Finals: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने शतरंज की दुनिया में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अमेरिका में आयोजित ग्रैंड चेस टूर फाइनल्स 2026 के खिताबी मुकाबले में उन्होंने दिग्गज अमेरिकी खिलाड़ी फैबियानो कारुआना को 15-13 से हराया। इसके साथ ही 20 वर्षीय प्रज्ञानानंदा यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस ऐतिहासिक जीत के लिए प्रज्ञानानंदा को दो लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि मिली, जिसकी भारतीय मुद्रा में कीमत करीब 1.9 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
प्रज्ञानानंदा बने चेस चैंपियनपिछड़ने के बाद की शानदार वापसी
प्रज्ञानानंदा के लिए फाइनल की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। उन्हें पहले क्लासिकल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, जबकि दूसरा मुकाबला ड्रॉ रहा। इस कारण वह छह अंकों से पीछे हो गए थे और खिताब की राह मुश्किल दिखाई देने लगी थी। दबाव के बावजूद भारतीय ग्रैंडमास्टर ने हार नहीं मानी। उन्होंने दोनों रैपिड मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए शानदार वापसी की और कारुआना पर बढ़त बना ली। इसके बाद ब्लिट्ज चरण में भी उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी। अंतिम मुकाबले में प्रज्ञानानंदा को खिताब जीतने के लिए केवल ड्रॉ की आवश्यकता थी। उन्होंने संयम और सूझबूझ के साथ खेलते हुए मुकाबला बराबरी पर समाप्त कराया और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रज्ञानानंदा पिछले करीब एक महीने से अमेरिका के सेंट लुईस चेस क्लब में विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान उनका प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली रहा। उन्होंने पहले सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट का खिताब जीता और इसके बाद सिनकफील्ड कप में उपविजेता रहे। अब ग्रैंड चेस टूर फाइनल्स की ट्रॉफी जीतकर उन्होंने अपने शानदार अमेरिकी दौरे का यादगार समापन किया है। लगातार मिल रही सफलताओं ने उन्हें विश्व शतरंज के शीर्ष खिलाड़ियों में और मजबूती से स्थापित कर दिया है।