Monday, 12 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Atar Singh Bhadana: भरतपुर में खनन विवाद में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात Balodabazar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शरीर पर मिले चोट के निशान BSP Iron Theft: कबाड़ी गोदाम में पुलिस का छापा, ट्रेलर में मिलीं रेल पटरियां और लोहे का स्क्रैप Viral Video: रेप का आरोपी अस्पताल में खा रहा गुटखा और चला रहा फोन, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी आराम की मुद्रा में Delhi Protest: आज INDIA गठबंधन का मार्च, 6 मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी Dowry harassment: डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई FIR, लग्जरी कार और 2 करोड़ की थी मांग Atar Singh Bhadana: भरतपुर में खनन विवाद में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात Balodabazar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शरीर पर मिले चोट के निशान BSP Iron Theft: कबाड़ी गोदाम में पुलिस का छापा, ट्रेलर में मिलीं रेल पटरियां और लोहे का स्क्रैप Viral Video: रेप का आरोपी अस्पताल में खा रहा गुटखा और चला रहा फोन, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी आराम की मुद्रा में Delhi Protest: आज INDIA गठबंधन का मार्च, 6 मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी Dowry harassment: डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई FIR, लग्जरी कार और 2 करोड़ की थी मांग
W 𝕏 f
होम › फुटबॉल › महा-उलटफेर : पराग्वे ने रचा इतिहास, 4 बार की वर्ल…
पराग्वे ने रचा इतिहास
पराग्वे ने रचा इतिहास
फुटबॉल

महा-उलटफेर : पराग्वे ने रचा इतिहास, 4 बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में चखाई पहली हार

फीफा वर्ल्ड कप में पराग्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए चार बार की विश्व विजेता जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली। निर्धारित और अतिरिक्त समय तक मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा। शूटआउट में गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने दो पेनल्टी बचाकर जीत के हीरो बने, जबकि जर्मनी पहली बार वर्ल्ड कप इतिहास में पेनल्टी शूटआउट में हार गया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 30 Jun 2026, 10:35 AM · अपडेट: 03 Oct 2026, 12:08 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में आज एक ऐसा पन्ना जुड़ गया, जिसकी कल्पना शायद बड़े-बड़े फुटबॉल पंडितों ने भी नहीं की थी। मैदान पर पराग्वे ने वो कर दिखाया जिसे 'चमत्कार' कहा जाता है। पूरे 120 मिनट की सांसें रोक देने वाली जंग और उसके बाद दिल की धड़कनें बढ़ा देने वाले पेनल्टी शूटआउट में पराग्वे ने चार बार की विश्व विजेता जर्मनी को 4-3 से धूल चटा दी। 
निर्धारित और अतिरिक्त समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। इस हार के साथ ही जर्मनी के नाम एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है जो आज तक नहीं हुआ था—वर्ल्ड कप इतिहास में जर्मनी पहली बार पेनल्टी शूटआउट में हारी है। वहीं दूसरी ओर, पराग्वे के लिए यह रात उनके फुटबॉल इतिहास की सबसे सुनहरी और यादगार रात बन गई है। मैच की शुरुआत में जर्मनी ने अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज में दबदबा बनाने की पूरी कोशिश की। लेकिन पराग्वे के इरादे फौलादी थे। 

खेल का जज्बा चोट से ज्यादा 

मैच से ठीक पहले वॉर्म-अप के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हुए 22 साल के युवा फॉरवर्ड जूलियो एनसिसो ने आज साबित कर दिया कि देश के लिए खेलने का जज्बा चोट से कहीं बड़ा होता है। मैच के 42वें मिनट में मथियास गैलार्जा ने एक बेहद खूबसूरत क्रॉस निकाला। एनसिसो ने चीते जैसी फुर्ती दिखाई और सटीक टाइमिंग के साथ ऐसा कड़क हेडर लगाया कि दिग्गज गोलकीपर मैनुअल नोएर बस देखते रह गए और गेंद सीधे जाल में जा धंसी। 

जर्मनी ने मैच में की जोरदार वापसी 

इस जादुई गोल ने पराग्वे को 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि, इस गोल के बाद एनसिसो का दर्द बढ़ गया और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। इसका फायदा उठाकर जर्मनी ने मैच में जोरदार वापसी की और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच जब एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा, तो रोमांच अपने चरम पर था। 102वें मिनट में ऐसा लगा कि जर्मनी ने मैच अपनी मुट्ठी में
जर्मनी को करना पड़ा हार का सामना
कर लिया है। नथानिएल ब्राउन के कॉर्नर पर जोनाथन टाह ने शानदार हेडर के जरिए गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। 

रेफरी ने गोल को किया खारिज 

जर्मन खेमा और उनके फैंस जश्न में डूब चुके थे, लेकिन तभी पिक्चर में ट्विस्ट आया। रेफरी जलाल जायद ने VAR (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) की मदद ली। रिप्ले में साफ नजर आया कि गोल होने से ठीक पहले जर्मनी के वाल्डेमार एंटन ने छह गज के दायरे में पराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल को फाउल किया था। रेफरी ने गोल को खारिज कर दिया। जर्मनी का जश्न अचानक सन्नाटे में बदल गया और पराग्वे को एक तरह से नया जीवनदान मिल गया। इसके बाद जर्मनी के काई हाफर्ट्ज और लियोन गोरेट्ज़का ने कई तीखे हमले किए, लेकिन पराग्वे की डिफेंसिव दीवार को वे हिला भी नहीं सके। 

पेनल्टी पर आया नया मोड़

जब मुकाबला पेनल्टी शूटआउट के उस मोड़ पर आया जहाँ सिर्फ किस्मत और नर्व्स का खेल होता है, तब मैदान पर दो गोलकीपरों की साख दांव पर थी। एक तरफ दुनिया के महानतम गोलकीपरों में शुमार मैनुअल नोएर थे, तो दूसरी तरफ 25 साल के युवा ऑरलैंडो गिल। लेकिन आज का दिन गिल का था। गिल ने गजब की चपलता दिखाते हुए जर्मनी के स्टार खिलाड़ी काई हाफर्ट्ज और निक वोलेतमाडे की पेनल्टी को रोककर जर्मनी को घुटनों पर ला दिया। 

छठे राउंड में बनाया दबाव

हालांकि, अनुभवी नोएर ने भी पराग्वे के फैबियन बालबुएना का शॉट रोककर अपनी टीम की उम्मीदों को आईसीयू से बाहर निकाला, लेकिन छठे राउंड में दबाव का पहाड़ जर्मनी के जोनाथन टाह झेल नहीं पाए। उनका शॉट क्रॉसबार के ऊपर से सीधे हवा में उड़ गया। इसके तुरंत बाद पराग्वे के जोस कैनाले ने ठंडे दिमाग से गेंद को नेट में डाल दिया और बिना कोई गलती किए विजयी पेनल्टी दागकर अपनी टीम को सीधे 'राउंड ऑफ 16' का टिकट दिला दिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें