Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद महासमुंद से ग्राउंड रिपोर्ट : स्वच्छता के सरकारी …
महासमुंद डंपिंग ग्राउंड में फैला मेडिकल वेस्ट और कचरा
महासमुंद डंपिंग ग्राउंड में फैला मेडिकल वेस्ट और कचरा
महासमुंद

महासमुंद से ग्राउंड रिपोर्ट : स्वच्छता के सरकारी दावों की खुली पोल, कचरा डंपिंग या बीमारियों का अड्डा ?

महासमुंद के कनेकेरा मार्ग स्थित कचरा डंपिंग ग्राउंड में खुले में घरेलू कचरे के साथ मेडिकल वेस्ट फेंके जाने से स्वास्थ्य और पर्यावरण पर खतरा मंडरा रहा है। सिरिंज, इंजेक्शन बोतलें और अन्य बायोमेडिकल कचरे के बीच मवेशी घूमते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन और सुरक्षित निपटान की मांग की है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Jul 2026, 07:22 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 07:53 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रिपोर्टर: नरेंद्र कुमार
महासमुंद नगर पालिका भले ही शहर को साफ-सुथरा चमकाने के तमाम दावे कर ले, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। अगर आप महासमुंद से कनेकेरा जाने वाले रास्ते पर निकलें, तो सड़कों के किनारे बिछा कचरे का साम्राज्य देखकर समझ आ जाएगा कि प्रशासनिक दावे हवा में ही तैर रहे हैं। यहाँ का कचरा डंपिंग ग्राउंड अब सिर्फ सड़ांध ही नहीं मार रहा, बल्कि आसपास रहने वालों की सांसों में जहर घोल रहा है।

खुले में फेंका जा रहा मेडिकल वेस्ट

इस डंपिंग ग्राउंड की सबसे चिंताजनक बात यह है कि यहाँ सिर्फ घर का सामान्य कचरा नहीं फेंका जा रहा। प्लास्टिक के ढेरों के बीच इस्तेमाल की गई सिरिंज, खाली इंजेक्शन, पट्टियां और खतरनाक बायोमेडिकल कचरा सरेआम बिखरा पड़ा है। बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियम 2016 साफ कहता है कि अस्पताल के कचरे का निपटान बेहद सुरक्षित और अलग तरीके से होना चाहिए। लेकिन यहाँ सब भगवान भरोसे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार कचरा उठाने वाली गाड़ियों को इस तरह खतरनाक वेस्ट डालने से रोका, पर कोई सुनने को तैयार नहीं। नतीजतन, जमीन तो जहरीली हो ही रही है, संक्रमण फैलने का डर भी लगातार बना हुआ है। 

महानदी के पानी तक पहुँच रहा जहरीला रस 

यह समस्या केवल दुर्गंध या गंदगी तक सीमित नहीं है। बारिश में या कचरा सड़ने पर जो जहरीला बदबूदार पानी (लीचेट) निकलता है, वह सीधे पास के नाले में बह रहा है। यह नाला खेतों से गुजरते हुए सीधे राज्य की जीवनदायिनी महानदी में जाकर मिलता है। यानी जो प्रदूषण महासमुंद की एक सड़क के किनारे पैदा हो रहा है, वह धीरे-धीरे पूरे इलाके के जलस्रोतों को तबाह कर रहा है।

मवेशियों पर मंडराता खतरा और बेपरवाह प्रशासन 

डंपिंग ग्राउंड के आसपास आवारा और पालतू मवेशी बेझिझक प्लास्टिक और मेडिकल कचरे के बीच मुंह मारते दिख जाते हैं। अगर ये जानवर संक्रमित सुई या प्लास्टिक निगल लें, तो संक्रमण का यह दायरा दूध और मीट के जरिए इंसान की थाली तक पहुँचने में वक्त नहीं लगेगा। जब इस बारे में पालिका अधिकारियों से बात की जाती है, तो रटा-रटाया जवाब मिलता है कि सफाई काम जारी है। लेकिन मौके पर जाकर देखें, तो हालात जस के तस बने हुए हैं। जब तक वैज्ञानिक तरीके से कचरे का छंटान और निपटान नहीं होगा, तब तक महासमुंद के सिर पर यह खतरा लगातार मंडराता रहेगा। 

वीडियो देखने के लिए कीर्तिमान मीडिया के YouTube चैनल पर जाएं और पूरा वीडियो देखें।
 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें