GTA 6 Extended Look: GTA 6 को लेकर गेमिंग वर्ल्ड में जबरदस्त माहौल बना हुआ है। गेम की लॉन्चिंग में भले ही अभी समय बाकी हो, लेकिन इसके प्रति फैंस की दीवानगी सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर रही है। हाल ही में Rockstar Games ने अपने इस Upcoming Game का एक 27 मिनट का Extended Look जारी किया, जिसने आते ही इंटरनेट पर सनसनी फैला दी। इसे पहले Netflix पर Exclusive तौर पर पेश किया गया और बाद में YouTube पर भी Live किया गया।
Netflix पर टूटा व्यूज का रिकॉर्ड
गेमिंग कंटेंट को लेकर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix पर ऐसा रिएक्शन शायद ही पहले कभी देखा गया हो। रिलीज के महज चार दिनों के भीतर ही इस 27 मिनट के फुटेज ने 31.1 मिलियन (3.11 करोड़) से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए।
- ग्लोबल ट्रेंड: यह फुटेज 87 देशों में टॉप-10 इंग्लिश कंटेंट की लिस्ट में पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगा।
- बड़ी फिल्मों को पछाड़ा: इसने रॉबर्ट डी नीरो और एडम स्कॉट की नई फिल्म The Whisper Man (23.2 मिलियन व्यूज) को भी पीछे छोड़ दिया।
- ट्रैफिक से ठप्प पड़ा सर्वर: जब यह फुटेज स्ट्रीम हुआ, तब Netflix के अमेरिकी मोबाइल यूजर्स में अचानक 35% और वेब ट्रैफिक में 125% का उछाल आ गया। इस ओवरलोड की वजह से कुछ देर के लिए Netflix का सर्वर भी क्रैश हो गया।
YouTube पर भी मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
Netflix पर मिली 6 घंटे की एक्सक्लूसिव विंडो खत्म होने के तुरंत बाद Rockstar Games ने इसे अपने आधिकारिक YouTube चैनल पर भी पोस्ट कर दिया। वहां भी महज कुछ ही घंटों में इसे 1.7 करोड़ (17 Million) से अधिक बार देखा जा चुका है। इस तरह एक साथ मल्टी-प्लेटफॉर्म रणनीति अपनाकर कंपनी ने गेमिंग कम्युनिटी के बीच तगड़ा बज क्रिएट कर दिया है।
Netflix पर मिली 6 घंटे की एक्सक्लूसिव विंडो खत्म होने के तुरंत बाद Rockstar Games ने इसे अपने आधिकारिक YouTube चैनल पर भी पोस्ट कर दिया। वहां भी महज कुछ ही घंटों में इसे 1.7 करोड़ (17 Million) से अधिक बार देखा जा चुका है। इस तरह एक साथ मल्टी-प्लेटफॉर्म रणनीति अपनाकर कंपनी ने गेमिंग कम्युनिटी के बीच तगड़ा बज क्रिएट कर दिया है।
Extended Look में क्या-क्या आया नजर ?
Rockstar ने इस बार सिर्फ कोई सिनेमैटिक ट्रेलर नहीं दिखाया, बल्कि PlayStation 5 (PS5) वर्जन की असली इन-गेम फुटेज फैंस के सामने रखी है।
- अपग्रेटेड कॉम्बैट सिस्टम: गन-प्ले और हैंड-टू-हैंड फाइट को पहले से कहीं ज्यादा रियलिस्टिक और सटीक बनाया गया है।
- कैरेक्टर स्विचिंग: गेम के दोनों मुख्य किरदारों—Jason और Lucia के बीच बिना किसी रुकावट के स्विच करने का स्मूथ मैकेनिज्म साफ नजर आया।
- विशाल ओपन वर्ल्ड: वाइस सिटी की नई दुनिया अब तक के किसी भी GTA गेम से काफी बड़ी और ज्यादा इंटरैक्टिव लग रही है।
- साइड एक्टिविटीज: मुख्य मिशनों के अलावा शहर में करने के लिए दर्जनों नई साइड-एक्टिविटीज और मिनी-गेम्स को इसमें जोड़ा गया है।
कब और किन प्लेटफॉर्म्स पर होगा लॉन्च ?
Rockstar Games की आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, GTA 6 को 19 नवंबर 2026 को ग्लोबली रिलीज किया जाएगा। शुरुआती चरण में यह गेम PlayStation 5 और Xbox Series X/S जैसे नेक्स्ट-जेन कंसोल पर ही उपलब्ध होगा। कंपनी ने साफ कर दिया है कि यह 'Extended Look' तो बस एक शुरुआत थी, गेम का असली मार्केटिंग अभियान अभी शुरू होना बाकी है।

