Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय गूंजी किलकारी : चलती बस में महिला ने दिया बच्ची क…
बस में जन्मी बच्ची, कैलारस अस्पताल टीम
बस में जन्मी बच्ची, कैलारस अस्पताल टीम
राष्ट्रीय

गूंजी किलकारी : चलती बस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, स्वास्थ्य टीम ने बचाई जच्चा-बच्चा की जान

मुरैना जिले के कैलारस में चलती यात्री बस में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। अस्पताल स्टाफ की तत्परता और मानवता की लोगों ने सराहना की।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jul 2026, 11:46 AM · अपडेट: 23 Jul 2026, 09:12 AM
मुरैना
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मुरैना जिले के कैलारस से एक हैरान करने वाला लेकिन भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। सबलगढ़ से मुरैना की ओर जा रही एक यात्री बस में सफर कर रही महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। देखते ही देखते बस में ही महिला की स्थिति गंभीर हो गई और यात्रियों की मौजूदगी में उसने एक नवजात बच्ची को जन्म दे दिया। इस दौरान बस में मौजूद लोगों ने महिला की मदद की और तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। बस में प्रसव होने की जानकारी मिलते ही कैलारस के बीएमओ डॉ. मनीष शर्मा ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने मैटरनिटी सिस्टर ज्योति श्रीवास्तव, अन्नू शाक्य, महिला डॉक्टर और 108 एंबुलेंस टीम को मौके पर भेजा। स्वास्थ्य विभाग की टीम कैलारस बस स्टैंड पहुंची और महिला व नवजात बच्ची को सुरक्षित तरीके से एंबुलेंस की मदद से कैलारस अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में जच्चा-बच्चा की हुई जांच

अस्पताल पहुंचने के बाद मैटरनिटी सिस्टर ज्योति श्रीवास्तव ने प्रसूता को तुरंत मैटरनिटी वार्ड में भर्ती कराया। इसके बाद डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने महिला और नवजात बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में दोनों पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। अस्पताल प्रबंधन की ओर से प्रसूता के खाने-पीने और जरूरी देखभाल की व्यवस्था भी की गई।

स्वास्थ्यकर्मियों ने दिखाई संवेदनशीलता

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिस तत्परता और जिम्मेदारी के साथ महिला और बच्ची की मदद की, उसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। बस में अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने समय पर पहुंचकर मां और नवजात को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया, जिससे किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई।

ग्राम चमरगवां की रहने वाली है महिला

जानकारी के अनुसार, महिला का नाम चांदनी है और वह ग्राम चमरगवां की रहने वाली बताई जा रही है। अस्पताल में मौजूद लोगों और शहरवासियों ने अस्पताल स्टाफ के इस मानवीय प्रयास की प्रशंसा की है। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि समय पर मदद और स्वास्थ्यकर्मियों की तत्परता किसी के जीवन में बड़ी राहत ला सकती है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें