Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद हड़कंप : झलप में चोरों का आतंक, एक रात में तीन दु…
झलप में तीन दुकानों में चोरी की घटना
झलप में तीन दुकानों में चोरी की घटना
महासमुंद

हड़कंप : झलप में चोरों का आतंक, एक रात में तीन दुकानों के टूटे ताले, 31 हजार रुपये पार  

झिलपान चौक और आसपास के क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्जू बैटरी शॉप से 31 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं व्यापारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Jul 2026, 11:47 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 07:36 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
झिलपान चौक और आसपास के क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। 12 और 13 जुलाई 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर हाथ साफ किया।एक ही रात में हुई इन घटनाओं से क्षेत्र के व्यापारियों और आम नागरिकों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है।

चोरी की घोटनाओं से व्यापारियों की चिंता बढ़ी  

झलप क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि रात के समय पर्याप्त पुलिस गश्त नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और चोरी की घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की है।

अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज किया मामला 

चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस अब घटनास्थल से मिले सुराग, आसपास के लोगों से पूछताछ और अन्य माध्यमों से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 

अज्जू बैटरी शॉप में टूटा ताला 

जानकारी के अनुसार झिलपान चौक स्थित अज्जू बैटरी शॉप में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दुकान संचालक अशरफ खान पिता हबीब खान निवासी ग्राम खिड़ोली ने पुलिस को बताया कि वह 12 जुलाई की रात करीब 8 बजे रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि रात में उनकी दुकान को चोर निशाना बना लेंगे। 

दो अन्य दुकानों में भी चोरों ने की  

अज्जू बैटरी शॉप के अलावा क्षेत्र की दो अन्य दुकानों को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों में प्रवेश कर सामान और नकदी की तलाश की। एक साथ तीन दुकानों में चोरी की घटना सामने आने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। व्यापारियों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस गश्त बढ़ाई जाती तो ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती थी। 

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद चोरी की पूरी घटना और इसमें शामिल लोगों का खुलासा किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें