Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में
W 𝕏 f
होम रायगढ़ हाथी बने मौत का कारण : हाथियों के हमले से रायगढ़ …
रायगढ़ में हाथी हमला
रायगढ़ में हाथी हमला
रायगढ़

हाथी बने मौत का कारण : हाथियों के हमले से रायगढ़ में मातम, महिला और ग्रामीण की मौत के बाद वन विभाग अलर्ट

रायगढ़ जिले में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कापू और छाल वन क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग हमलों में एक महिला और एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग ने प्रभावित गांवों में निगरानी बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
11 Jul 2026, 12:44 PM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह जिले में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में हाथियों के हमले से एक महिला और एक ग्रामीण की मौत हो गई। पहली घटना में हाथी गांव की बस्ती में पहुंच गया, जहां डर के कारण घर से बाहर भाग रही महिला को हाथी ने कुचल दिया। वहीं दूसरी घटना में शौच के लिए निकले ग्रामीण पर हाथी ने हमला कर दिया। 
घटनाओं के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। पहली घटना कापू वन परिक्षेत्र के तालगांव की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे एक हाथी गांव की बस्ती में पहुंच गया। 

तालगांव में बस्ती में घुसा हाथी, महिला की मौत

हाथी को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान शकुंतला बाई (37) भी अपने घर से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान की ओर जाने लगीं। तभी हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद बच्ची बाल-बाल बच गई। परिजन और ग्रामीण तुरंत महिला को इलाज के लिए कापू अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान हाथी अचानक आक्रामक हो गया और उसने वन विभाग की गाड़ी को भी निशाना बनाया। हाथी ने सूंड और सिर से धक्का मारकर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि टीम ने सावधानी बरतते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।

हाथी
छाल क्षेत्र में ग्रामीण पर हमला, मौके पर मौत

दूसरी घटना छाल वन परिक्षेत्र के ग्राम औरानारा की है। यहां रहने वाले बंधन अगरिया (50) सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान उनका सामना गांव के पास मौजूद हाथी से हो गया। बताया जा रहा है कि ग्रामीण हाथी के काफी करीब पहुंच गए थे, जिसके बाद हाथी ने उन पर हमला कर दिया। 
हमले में बंधन अगरिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। 

प्रभावित गांवों में बढ़ाई गई निगरानी 

धरमजयगढ़ वनमंडलाधिकारी जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि कापू और छाल वन क्षेत्र में हाथियों के हमले से दो लोगों की मौत हुई है। दोनों मृतकों के परिवारों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। वन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें