Tuesday, 07 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
एक्शन : रायगढ़ में कार से देशी कट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार किडनैपिंग : 6 नाबालिगों ने कैश-जेवर लूटकर बनवाया फर्जी कबूलनामा प्रशासनिक चूक : आंगनबाड़ी से सुपरवाइजर तक नहीं पकड़ी गई गलती, पुरुष को मिलता रहा योजना का पैसा हाईवोल्टेज ड्रामा : शादी की इच्छा जताते ही मचा हंगामा, वन स्टॉप सेंटर के बाहर युवक की चप्पलों से पिटाई दहेज प्रताड़ना : परेशान होकर कंस्ट्रक्शन व्यवसायी ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, पत्नी और ससुराल पर गंभीर आरोप लूट का राज : चाकू की नोक पर बुजुर्ग दंपती से लूट, 24 घंटे में पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार एक्शन : रायगढ़ में कार से देशी कट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार किडनैपिंग : 6 नाबालिगों ने कैश-जेवर लूटकर बनवाया फर्जी कबूलनामा प्रशासनिक चूक : आंगनबाड़ी से सुपरवाइजर तक नहीं पकड़ी गई गलती, पुरुष को मिलता रहा योजना का पैसा हाईवोल्टेज ड्रामा : शादी की इच्छा जताते ही मचा हंगामा, वन स्टॉप सेंटर के बाहर युवक की चप्पलों से पिटाई दहेज प्रताड़ना : परेशान होकर कंस्ट्रक्शन व्यवसायी ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, पत्नी और ससुराल पर गंभीर आरोप लूट का राज : चाकू की नोक पर बुजुर्ग दंपती से लूट, 24 घंटे में पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम महासमुंद हथियार प्रदर्शन : सार्वजनिक स्थान पर तलवार लेकर ल…
तलवार के साथ गिरफ्तार युवक
तलवार के साथ गिरफ्तार युवक
🔴 BREAKING महासमुंद

हथियार प्रदर्शन : सार्वजनिक स्थान पर तलवार लेकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा

महासमुंद के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा में सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 24 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से धारदार तलवार जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
07 Jul 2026, 01:53 PM
महासमुंद
महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा में सार्वजनिक स्थान पर हाथ में धारदार तलवार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार बरामद की गई है। 
पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 4 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पिरदा के चनाट चौक के पास एक युवक खुलेआम हाथ में तलवार लेकर घूम रहा है और आसपास मौजूद लोगों में भय का माहौल बना रहा है।

आरोपी की पहचान और तलवार जब्त

सूचना मिलते ही बसना थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान और तलवार जब्त पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पिंकूराज भोई (24 वर्ष), पिता रविलाल भोई, निवासी ग्राम पिरदा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 500 रुपए कीमत की एक धारदार तलवार बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। 

कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका

पुलिस का कहना है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान पर हथियार का प्रदर्शन कर लोगों में दहशत फैला रहा था। उसकी इस हरकत से क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें