HD Fire Protect IPO: 13 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है, इश्यू खुलने के साथ ही निवेशकों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई। शुरुआती कारोबार में सुबह 10:10 बजे तक आईपीओ 15% से अधिक सब्सक्राइब हो चुका था। इश्यू 15 अक्टूबर तक खुला रहेगा, कंपनी के सार्वजनिक निर्गम में नए शेयर जारी नहीं किए जा रहे हैं, बल्कि मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।
प्राइस बैंड ₹258 से ₹271 प्रति शेयर तय किया गया है, ऊपरी प्राइस बैंड के आधार पर खुदरा निवेशकों को एक लॉट खरीदने के लिए कम से कम ₹14,905 लगाने होंगे। इस इश्यू का कुल आकार ₹712.31 करोड़ है।
पहले दिन सब्सक्रिप्शन का आंकड़ा 1.23 गुना पहुंचा
आईपीओ को पहले दिन निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। उपलब्ध सब्सक्रिप्शन आंकड़ों के अनुसार, इश्यू कुल 1.23 गुना सब्सक्राइब हुआ। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) की श्रेणी में 2.69 गुना और खुदरा निवेशकों (RII) की श्रेणी में 1.31 गुना बोलियां दर्ज की गईं। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की ओर से बोली लगाने की प्रक्रिया उस समय तक शुरू नहीं हुई थी।
क्या बनाती है HD Fire Protect कंपनी
इसकी दो विनिर्माण इकाइयां जलगांव और ठाणे में स्थित हैं। कंपनी के उत्पादों के पास 87 FM-अप्रूव्ड और 21 UL-लिस्टेड प्रमाणपत्र होने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा, कंपनी 90 से अधिक देशों में अपने उत्पादों की आपूर्ति कर चुकी है। भारत की नई संसद भवन परियोजना, जामनगर रिफाइनरी और सऊदी अरामको जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में भी इसके उत्पादों का इस्तेमाल हुआ है।क्या बनाती है HD Fire Protect IPO कंपनी
कंपनी औद्योगिक, व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों के लिए अग्निशमन उपकरणों तथा आग से सुरक्षा देने वाले सिस्टम का निर्माण करती है। इसकी दो विनिर्माण इकाइयां जलगांव और ठाणे में स्थित हैं। कंपनी के उत्पादों के पास 87 FM-अप्रूव्ड और 21 UL-लिस्टेड प्रमाणपत्र होने की जानकारी दी गई है।
HD Fire Protect IPO की महत्वपूर्ण तारीखें
निवेशकों को आवेदन करने से पहले आईपीओ से जुड़ी प्रमुख तारीखों पर ध्यान देना चाहिए।
- आईपीओ खुलने की तारीख: 13 अक्टूबर 2026
- आवेदन की अंतिम तारीख: 15 अक्टूबर 2026
- अलॉटमेंट की संभावित तारीख: 16 अक्टूबर 2026
- रिफंड और डीमैट खाते में शेयर क्रेडिट: 19 अक्टूबर 2026
- बीएसई और एनएसई पर संभावित लिस्टिंग: 21 अक्टूबर 2026







