Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित Delhi CJP Protest: आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन Raipur Murder News: अमलीडीह में स्वर्ण जयंती चौक के पास 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित Delhi CJP Protest: आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन Raipur Murder News: अमलीडीह में स्वर्ण जयंती चौक के पास 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या
W 𝕏 f
होम › शेयर बाजार › TCS Share News: डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय, ज…
₹12 per share dividend and record date (Image Source: AI Photo)
₹12 per share dividend and record date (Image Source: AI Photo)
शेयर बाजार

TCS Share News: डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय, जानें किसे मिलेगा लाभ

TCS Share News: टीसीएस ने निवेशकों के लिए ₹12 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने 14 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट तय की है। जानिए डिविडेंड हिस्ट्री, बोनस शेयर और ब्रोकरेज हाउस के टारगेट प्राइस की पूरी जानकारी।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 11 Oct 2026, 11:19 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
TCS Share News: टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹12 प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इस डिविडेंड का लाभ किन निवेशकों को मिलेगा, कंपनी ने 14 अक्टूबर 2026 की रिकॉर्ड डेट तय की है। इसके अलावा, टीसीएस निवेशकों को दो बार बोनस शेयर भी दे चुकी है। कंपनी के डिविडेंड और शेयरों के प्रदर्शन पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। 
जानकारी के मुताबिक, कंपनी हर शेयर पर ₹12 का डिविडेंड देगी। इसके लिए 14 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट निर्धारित की गई है। तारीख के आधार पर कंपनी डिविडेंड पाने के पात्र शेयरधारकों की पहचान करेगी। निवेशकों को डिविडेंड की पात्रता के लिए शेयरों का रिकॉर्ड डेट पर्याप्त मानकर नहीं चलना चाहिए।  

पहले भी कई बार दे चुकी है डिविडेंड 

टीसीएस ने साल 2026 में पहले भी निवेशकों को डिविडेंड दिया है, कंपनी के शेयर 15 जुलाई को एक्स-डिविडेंड ट्रेड हुए थे। उस समय भी प्रति शेयर ₹12 का डिविडेंड घोषित किया गया था। वहीं, जनवरी में निवेशकों को प्रति शेयर ₹57 का डिविडेंड मिला था। लगातार डिविडेंड देने के कारण कंपनी के इस फैसले पर निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है। 

2009 और 2018 में जारी किए थे बोनस शेयर 

टीसीएस ने निवेशकों को दो बार बोनस शेयर दे चुकी है, कंपनी साल 2009 में 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे। साल 2018 में भी कंपनी ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर दिए। बोनस शेयर जारी करने से निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ती है, हालांकि इससे निवेश के कुल मूल्य में अपने आप बढ़ोतरी नहीं होती।

पिछले शुक्रवार को शेयर में आई थी तेजी

टीसीएस के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। बीएसई पर कंपनी का शेयर 4 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ ₹2,163 के स्तर पर बंद हुआ था। शेयर में आई इस तेजी के बीच निवेशकों की नजर अब डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट और ब्रोकरेज हाउस के अनुमानों पर है। हालांकि, किसी एक कारोबारी दिन की तेजी के आधार पर शेयर के आगे के प्रदर्शन का अनुमान लगाना उचित नहीं होगा। 

ब्रोकरेज हाउस की क्या है राय 

टीसीएस के शेयरों को लेकर ब्रोकरेज हाउस ने अपनी राय दी है। नोमुरा ने कंपनी के शेयरों पर खरीदारी की रेटिंग देते हुए ₹2,630 का टारगेट प्राइस तय किया है। मॉर्गन स्टेनली ने शेयर पर अपनी इक्वल-वेट रेटिंग बरकरार रखी है और ₹2,160 का टारगेट प्राइस दिया है। वहीं, गोल्डमैन सैक्स ने टीसीएस के शेयरों पर BUY रेटिंग देते हुए ₹2,210 का टारगेट प्राइस निर्धारित किया है।  
निवेशकों के लिए जरूरी सूचना: केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है, निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले कंपनी की आधिकारिक घोषणाओं और संबंधित वित्तीय जानकारियों की जांच करें। ब्रोकरेज हाउस के टारगेट प्राइस अनुमान होते हैं, उनकी गारंटी नहीं होती।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें