Monday, 12 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 10 साल की सजा 11 हजार रुपए जुर्माना Myanmar Drone Attack: NSCN-EF के कैंप पर हमला, 60 बम गिराने का दावा CG Health Department: आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से वसूली, 14 अस्पतालों में मिली अनियमितताएं Atar Singh Bhadana: भरतपुर में खनन विवाद में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात Balodabazar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शरीर पर मिले चोट के निशान BSP Iron Theft: कबाड़ी गोदाम में पुलिस का छापा, ट्रेलर में मिलीं रेल पटरियां और लोहे का स्क्रैप Kanker News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 10 साल की सजा 11 हजार रुपए जुर्माना Myanmar Drone Attack: NSCN-EF के कैंप पर हमला, 60 बम गिराने का दावा CG Health Department: आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से वसूली, 14 अस्पतालों में मिली अनियमितताएं Atar Singh Bhadana: भरतपुर में खनन विवाद में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात Balodabazar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शरीर पर मिले चोट के निशान BSP Iron Theft: कबाड़ी गोदाम में पुलिस का छापा, ट्रेलर में मिलीं रेल पटरियां और लोहे का स्क्रैप
W 𝕏 f
होम › शेयर बाजार › Ola Electric Rights Issue: बाजार भाव से 26% सस्ते…
Ola Electric Rights Issue (Image Source: Social Media)
Ola Electric Rights Issue (Image Source: Social Media)
शेयर बाजार

Ola Electric Rights Issue: बाजार भाव से 26% सस्ते मिलेंगे शेयर, जानें पूरी डिटेल

Ola Electric Rights Issue: ओला इलेक्ट्रिक 1,000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए राइट्स इश्यू ला रही है। कंपनी ने प्रति शेयर कीमत 27 रुपए तय की है। इश्यू की रिकॉर्ड डेट 13 अक्टूबर 2026 है, जबकि आवेदन 22 से 30 अक्टूबर तक किया जा सकेगा।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Oct 2026, 12:02 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ola Electric Rights Issue: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, को गिरावट देखने को मिली, कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स करीब 400 अंक चढ़ा, लेकिन कुछ ही मिनटों में यह तेजी खत्म हो गई। इसके बाद सेंसेक्स करीब 300 अंक नीचे कारोबार करने लगा। बाजार में बिकवाली के बीच  बनाने वाली कंपनी Ola Electric Mobility Ltd. के में करीब 1.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।  
ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले सप्ताह राइट्स इश्यू के जरिए लगभग 1,000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना का ऐलान किया था। घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। कंपनी यह इश्यू कंपनी अधिनियम, 2013 और सेबी के ICDR नियमों के प्रावधानों के तहत ला रही है। शेयरधारकों को उनके पास मौजूद शेयरों की संख्या के अनुपात में नए शेयर खरीदने का अधिकार मिलता है।

27 रुपए तय हुई एक शेयर की कीमत

इस प्रक्रिया के जरिए कंपनी कुल 9,99,73,61,955 रुपए जुटाने की योजना बना रही है। ओला इलेक्ट्रिक ने राइट्स इश्यू के लिए प्रत्येक शेयर की कीमत 27 रुपए तय की है। इसमें शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपए और 17 रुपए का प्रीमियम शामिल है। इसी वजह से यह इश्यू मौजूदा शेयरधारकों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। 

3 अक्टूबर है राइट्स इश्यू की रिकॉर्ड डेट 

इस तारीख को कंपनी के पात्र शेयरधारकों को राइट्स इश्यू में हिस्सा लेने का अधिकार मिलेगा। हालांकि, पात्रता के लिए लागू नियमों और Ola Electric Rights Issue 2026 27 रुपए शेयर की कीमत, रिकॉर्ड डेट और आवेदन की तारीखएक्सचेंज की समयसीमा के अनुसार शेयरों की खरीद और सेटलमेंट की स्थिति भी महत्वपूर्ण होगी। निवेशकों को आवेदन करने के लिए 30 अक्टूबर 2026 तक का समय मिलेगा।  

निवेश से पहले किन बातों पर दें ध्यान

ओला इलेक्ट्रिक के राइट्स इश्यू में शेयरों की कीमत बाजार भाव से कम रखी गई है, लेकिन केवल डिस्काउंट के आधार पर निवेश का फैसला करना उचित नहीं होगा। निवेशकों को कंपनी की वित्तीय स्थिति, बिक्री, कारोबार में होने वाले नुकसान, नकदी की जरूरत और भविष्य की विकास योजनाओं पर भी गौर करना चाहिए। राइट्स इश्यू में भाग लेने से पहले कंपनी की आधिकारिक घोषणा और संबंधित दस्तावेजों में दी गई शर्तों को पढ़ना जरूरी है।  

25 शेयर पर मिलेंगे 2 अतिरिक्त शेयर खरीदने का मौका 

कंपनी ने राइट्स इश्यू के लिए 25:2 का रेशियो तय किया है, इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट पर पात्र शेयरधारक के पास मौजूद हर 25 शेयरों पर उसे 2 अतिरिक्त शेयर खरीदने का अधिकार मिलेगा। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी निवेशक के पास पात्रता के आधार पर 13 अक्टूबर को 100 शेयर हैं, तो वह राइट्स इश्यू के तहत 8 अतिरिक्त शेयर खरीदने का पात्र होगा। इन शेयरों के लिए निर्धारित कीमत 27 रुपए प्रति शेयर होगी।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें