Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल रिहाई के बाद अक्रामक हुई CJP, सरकार और दिल्ली पुलिस पर लगाए किडनैपिंग व कस्टोडियल टॉर्चर के आरोप Jamul Police: भिलाई में पांचवीं के छात्र की मौत, जामुल पुलिस जांच में जुटी CJP Protest: दिल्ली में गरमाई सियासत, सोमवार को सड़कों पर उतरेगा इंडिया गठबंधन, CJI से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल Durga Pandal Fire: नवीन मार्केट के दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से मचा हड़कंप Manendragarh police: जमीन बेचने को लेकर पिता से हुआ विवाद, हत्या के मामले में बेटा गिरफ्तार Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल रिहाई के बाद अक्रामक हुई CJP, सरकार और दिल्ली पुलिस पर लगाए किडनैपिंग व कस्टोडियल टॉर्चर के आरोप Jamul Police: भिलाई में पांचवीं के छात्र की मौत, जामुल पुलिस जांच में जुटी CJP Protest: दिल्ली में गरमाई सियासत, सोमवार को सड़कों पर उतरेगा इंडिया गठबंधन, CJI से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल Durga Pandal Fire: नवीन मार्केट के दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से मचा हड़कंप Manendragarh police: जमीन बेचने को लेकर पिता से हुआ विवाद, हत्या के मामले में बेटा गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › तकनीक › Ola Electric Scooter Offer: इलेक्ट्रिक स्कूटर पर …
Ola Electric Offer (Image Source: Social Media)
Ola Electric Offer (Image Source: Social Media)
तकनीक Featured

Ola Electric Scooter Offer: इलेक्ट्रिक स्कूटर पर ₹10 हजार तक का फायदा, कीमत ₹79,999 से शुरू

Ola Electric Scooter Offer: ओला ने फेस्टिव सीजन में ग्राहकों के लिए 10,000 रूपए तक के बेनिफिट्स का ऐलान किया है। ऑफर में एक्सचेंज बोनस, कैश डिस्काउंट, फ्री एक्सेसरीज और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे फायदे शामिल हैं। कंपनी के S1Z की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है।

क
प्रकाशित: 08 Oct 2026, 05:18 PM · अपडेट: 11 Oct 2026, 08:52 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ola Electric Scooter Offer: त्योहारों के इस मौसम में अगर आप भी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर घर लाने की सोच रहे हैं, तो ओला इलेक्ट्रिक आपके लिए एक नया ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने 'सेलिब्रेट बिफोर द सेलिब्रेशन' नाम से फेस्टिव स्कीम शुरू की है, जिसके तहत ग्राहकों को कुल 10,000 रूपए तक के फायदे दिए जा रहे हैं। हालांकि, देखा जाए तो ओला समय-समय पर अपने ऑफर्स के नाम बदलकर इस तरह के Discount देती रही है, लेकिन इस बार फेस्टिव सीजन में खरीदारी करने वालों के लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है।

क्या-क्या मिल रहा है इस ऑफर में ?

  • Exchange Bonus: पुराने दोपहिया वाहन को बदलने पर 10,000 रूपए तक की छूट मिल सकती है। 
  • Free Accessories & Warranty: चुनिंदा मॉडल्स पर मुफ्त एक्सटेंडेड वारंटी और एक्सेसरीज दी जा रही हैं। 
  • Software Update: कुछ खास वैरिएंट्स खरीदने पर MoveOS+ का फ्री एक्सेस मिलेगा। 
  • Immediate delivery: कंपनी का दावा है कि इस दौरान बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को त्योहारों के भीतर ही स्कूटर की डिलीवरी दे दी जाएगी।

OLA के प्रमुख मॉडल्स, कीमतें और उनकी रेंज

ओला S1Z (सब्स-सस्ता ऑप्शन) 
  • Starting Price: ₹79,999 (एक्स-शोरूम) 
  • Battery & Range: इसमें दो विकल्प मिलते हैं। 3.1 kWh बैटरी वाला मॉडल एक बार फुल चार्ज करने पर 179 किलोमीटर (IDC) की रेंज देता है, जबकि 5.1 kWh बैटरी वाला मॉडल 301 किलोमीटर तक चल सकता है। 
  • Other Features: दोनों ही मॉडल्स में 4 kW की मोटर दी गई है और इनकी टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा है।
ओला S1X और S1X प्लस 
  • S1X Price: ₹84,999 से शुरू। इसमें 2kWh, 3kWh और 4kWh के बैटरी ऑप्शन मिलते हैं, जिनकी अधिकतम रेंज 242 किमी और टॉप स्पीड 123 किमी/घंटा है। 
  • S1X Plus: इसमें 4 kWh और 5.2 kWh के बड़े बैटरी पैक दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 320 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 125 किमी/घंटा है।
ओला S1 प्रो और S1 प्रो प्लस (प्रीमियम सेगमेंट) 
  • S1 Price: इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,28,371 से शुरू होती है। 3kWh और 4kWh बैटरी वाले इस मॉडल में 242 किमी की रेंज और 125 किमी/घंटा की रफ्तार मिलती है। 
  • S1 Pro Plus: यह ओला का सबसे पावरफुल मॉडल है, जिसमें 5.2 kWh तक का बैटरी विकल्प है। इसकी मैक्सिमम रेंज 320 किलोमीटर है और यह 130 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें