क्या है गूगल फिटबिट एयर ?
फिटबिट एयर एक हल्का और कॉम्पैक्ट फिटनेस ट्रैकर है, जिसे दिन-रात बिना किसी परेशानी के पहना जा सकता है। इसमें न तो कोई डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है और न ही कोई फिजिकल बटन। आपकी सेहत, वर्कआउट और नींद से जुड़ा सारा डेटा सीधे आपके स्मार्टफोन में मौजूद Google Health ऐप पर दिखाई देता है। यानी यह डिवाइस बैकग्राउंड में चुपचाप काम करता है और आपको बेवजह के डिजिटल डिस्टर्बेंस से दूर रखता है।
डिज़ाइन, वज़न और बैटरी लाइफ
- Effective and comfortable: स्ट्रैप (बैंड) के साथ इसका कुल वज़न सिर्फ 12 ग्राम है और इसकी मोटाई केवल 8.3 मिमी है। इतना हल्का होने के कारण इसे 24 घंटे पहने रखना बेहद आसान है।
- Water Resistence: यह 5 ATM वाटर-रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है, जिसका मतलब है कि आप इसे पहनकर स्विमिंग भी कर सकते हैं।
- Battery & Chariging: एक बार फुल चार्ज करने पर इसकी बैटरी 7 दिनों तक चलती है। सबसे खास बात यह है कि इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है—महज 5 मिनट की चार्जिंग में यह पूरे दिन भर चलने लायक पावर दे देता है।
हेल्थ और फिटनेस फीचर्स
24/7 हार्ट रेट ट्रैकिंग: दिल की धड़कन पर लगातार नज़र रखता है और रेस्टिंग हार्ट रेट को भी रिकॉर्ड करता है।
- हृदय लय (Atrial Fibrillation) नोटिफिकेशन: यह दिल की असामान्य धड़कन का पता लगाकर यूज़र को अलर्ट भेज सकता है।
- SpO2 और स्किन टेम्परेचर: खून में ऑक्सीजन का स्तर और त्वचा का तापमान मापने की सुविधा।
- ऑटो वर्कआउट डिटेक्शन: यह आपके वर्कआउट को खुद पहचान लेता है और सारा डेटा ऐप में सिंक कर देता है।
- एडवांस स्लीप ट्रैकिंग: भारी स्मार्टवॉच पहनकर सोना मुश्किल होता है, लेकिन इसका हल्का डिज़ाइन रात में नींद की सटीक ट्रैकिंग आसान बनाता है।
भारत में कीमत और उपलब्धता
- Price: भारत में Google Fitbit Air की कीमत ₹13,999 तय की गई है। इसकी बिक्री 2 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है।
- Color Option: यह चार आकर्षक रंगों—ऑब्सीडियन (Obsidian), बेरी (Berry), लैवेंडर (Lavender) और फॉग (Fog) में उपलब्ध है।
- Straps: इसके साथ परफॉर्मेंस लूप बैंड मिलता है। इसके अलावा एक्टिव और एलिवेटेड मॉडर्न स्ट्रैप्स के विकल्प भी अलग से चुने जा सकते हैं।
- Where to buy: इसे गूगल स्टोर और अधिकृत रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।

