Monday, 05 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली
W 𝕏 f
होम › तकनीक › Google Gemini 4: कई महीनों के इंतजार के बाद Googl…
Google Gemini 4 AI model launch(Image Source: AI Photo)
Google Gemini 4 AI model launch(Image Source: AI Photo)
तकनीक

Google Gemini 4: कई महीनों के इंतजार के बाद Google का नया AI मॉडल लॉन्च, जानिए क्या है खास

Google Gemini 4: Google ने कई महीनों के इंतजार के बाद Gemini 4 सीरीज के पहले मॉडल Gemini 4 Argon की घोषणा की है। यह AI मॉडल खास तौर पर जटिल कोडिंग, एंटरप्राइज वर्क, साइबर सिक्योरिटी और लंबे समय तक चलने वाले AI टास्क के लिए तैयार किया गया है। मॉडल की 1 मिलियन तक आउटपुट टोकन क्षमता इसे बड़े और जटिल कामों के लिए उपयोगी बनाती है।

स
प्रकाशित: 01 Oct 2026, 01:24 PM · अपडेट: 04 Oct 2026, 08:21 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Google Gemini 4: कई महीनों के इंतजार के बाद Google ने 30 सितंबर 2026 को अपने नए AI मॉडल Gemini 4 Argon की आधिकारिक घोषणा कर दी है, हालांकि, फिलहाल इसे आम यूजर्स के लिए सार्वजनिक नहीं किया गया है। शुरुआती चरण में Gemini 4 Argon को Fairwind Program के तहत चुनिंदा साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञों को उपलब्ध कराया जा रहा है, Google का नया मॉडल खास तौर पर जटिल कोडिंग, एंटरप्राइज वर्क और साइबर सिक्योरिटी जैसे हाई-लेवल कार्यों के लिए तैयार किया गया है।

Gemini 4 Argon किन कामों के लिए बनाया गया है?

Google का कहना है कि Gemini 4 Argon को मुख्य रूप से तीन बड़े क्षेत्रों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है, पहला है Software Engineering, जहां मॉडल बड़े कोडबेस को समझने, कोड लिखने, उसमें बदलाव करने और जटिल तकनीकी समस्याओं पर लंबे समय तक काम करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। दूसरा क्षेत्र Enterprise Knowledge Work है। इसमें कानूनी और वित्तीय जैसे क्षेत्रों के जटिल दस्तावेजों और कार्यप्रवाह को समझने और उन पर काम करने की क्षमता शामिल है।

आम लोगों को अभी क्यों नहीं मिलेगा Gemini 4?

Gemini 4 Argon को Google ने फिलहाल सीधे आम यूजर्स के लिए जारी नहीं किया है। शुरुआत में इसे Fairwind Program के तहत चुनिंदा और भरोसेमंद साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों को दिया जा रहा है, Google का कहना है कि मॉडल की क्षमताएं काफी शक्तिशाली हैं और व्यापक उपलब्धता से पहले सुरक्षा उपायों को मजबूत करना जरूरी है। कंपनी इसके जरिए मॉडल के संभावित गलत इस्तेमाल और साइबर सुरक्षा से जुड़े जोखिमों को बेहतर तरीके से समझना चाहती है।

एक जवाब में 10 लाख Output Tokens

Gemini 4 Argon की सबसे चर्चित तकनीकी क्षमताओं में से एक इसकी 1 मिलियन Output Tokens तक की क्षमता बताई जा रही है, इसका मतलब है कि मॉडल एक ही रन में बेहद लंबा आउटपुट तैयार कर सकता है। यह क्षमता खास तौर पर बड़े कोड प्रोजेक्ट, लंबे तकनीकी विश्लेषण, विस्तृत रिपोर्ट और कई चरणों वाले AI एजेंट कार्यों में उपयोगी हो सकती है।

Gemini 4 को सुरक्षा पर खास फोकस के साथ बनाया

Google ने Argon की घोषणा करते हुए AI Safety पर भी खास जोर दिया है। कंपनी का कहना है कि मॉडल को गलत इस्तेमाल के जोखिम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा उपायों के साथ विकसित किया गया है। खास तौर पर साइबर सुरक्षा से जुड़े मामलों में मॉडल को इस तरह इस्तेमाल करने की कोशिश की जा रही है कि यह सुरक्षा कमजोरियों की पहचान करने में मदद करे, लेकिन उसका इस्तेमाल नुकसान पहुंचाने वाले उद्देश्यों के लिए न हो। व्यापक रिलीज से पहले Google इन सुरक्षा उपायों की और जांच कर रहा है।

Google के लिए क्यों महत्वपूर्ण है Gemini 4?

Gemini 4 का लॉन्च ऐसे समय हुआ है जब AI क्षेत्र में Google, OpenAI और Anthropic जैसी कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा काफी तेज है। Gemini 4 Argon के जरिए Google का फोकस सिर्फ सामान्य चैटबॉट अनुभव पर नहीं, बल्कि Coding, Enterprise AI, Research और Cybersecurity जैसे प्रोफेशनल इस्तेमाल पर भी दिखाई दे रहा है। Google ने यह भी संकेत दिया है कि Argon को आगे व्यापक स्तर पर उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है, हालांकि आम यूजर्स के लिए इसकी निश्चित सार्वजनिक रिलीज तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

Gemini 3.5 Pro का क्या हुआ?

Gemini 4 की घोषणा से पहले Google के अगले बड़े मॉडल के तौर पर Gemini 3.5 Pro को लेकर उम्मीदें थीं। लेकिन वह मॉडल व्यापक रूप से रिलीज नहीं हुआ। इसके बाद Google ने Gemini 4 सीरीज की ओर कदम बढ़ाया। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने Gemini 3.5 Pro को लॉन्च करने की अपनी पिछली योजना को छोड़ दिया था
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें