Toyota Fortuner New Model: सड़कों पर फिर दिखेगा भौकाल, नए लुक और हाईटेक फीचर्स के साथ आएगी SUV
Toyota Fortuner New Model: नई Fortuner टेस्टिंग के दौरान नए अवतार में नजर आई है। इसमें नया रियर डिजाइन, TNGA-F प्लेटफॉर्म, 48V माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।
प्रकाशित: 02 Oct 2026, 08:53 PM· अपडेट: 03 Oct 2026, 04:36 PM· 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Toyota Fortuner New Model: भारतीय सड़कों पर अपना दबदबा कायम रखने वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर जल्द ही एक नए और दमदार अवतार में नजर आने वाली है। देश के शहर हों या गांव, इस एसयूवी का क्रेज हर जगह सिर चढ़कर बोलता है। अब कंपनी इसके नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल की तैयारी में जुट गई है, जिसकी झलक हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखने को मिली है। थाईलैंड में टेस्टिंग के दौरान इस कार को ढका तो गया था, लेकिन इसके बावजूद कई बड़े बदलाव साफ समझ आ रहे थे। नई फॉर्च्यूनर को पहले से ज्यादा मस्कुलर लुक, नए प्लेटफॉर्म और कई आधुनिक फीचर्स के साथ बाजार में उतारने की तैयारी है।
पीछे का लुक हुआ पूरी तरह री-डिजाइन
स्पाई तस्वीरों में सबसे बड़ा बदलाव गाड़ी के पिछले हिस्से में देखने को मिला है। इसमें नए डिजाइन की सी-शेप्ड (C-shaped) या वर्टिकल स्टाइल वाली एलईडी टेल-लाइट्स दी गई हैं, जो इसे मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी और मॉडर्न लुक देती हैं। इसके अलावा टेलगेट, रियर बंपर और रूफ स्पॉइलर को भी नए सिरे से तैयार किया गया है। इन बदलावों के चलते सड़क पर इसका बैक प्रोफाइल काफी चौड़ा और आक्रामक नजर आता है।
New Powerful SUV Coming Soonहल्का और मजबूत प्लेटफॉर्म
रिपोर्ट्स की मानें तो अगली पीढ़ी की फॉर्च्यूनर को टोयोटा के एडवांस्ड TNGA-F लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कंपनी अपनी ग्लोबल गाड़ियों जैसे लैंड क्रूजर और टैकोमा में भी करती है। नया प्लेटफॉर्म मिलने से गाड़ी का वजन कम होगा, जिससे इसकी मजबूती, ऑफ-रोडिंग क्षमता और हाईवे स्टेबिलिटी में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से बढ़ेगा माइलेज
इंजन की बात करें तो इसमें मौजूदा 2.8-लीटर डीजल इंजन बरकरार रखा जा सकता है, लेकिन इस बार इसे 48V माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक से जोड़ा जाएगा। यह हाइब्रिड सेटअप कार की परफॉर्मेंस और पिकअप सुधारने के साथ-साथ माइलेज को भी बेहतर बनाएगा। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4-व्हील ड्राइव (4WD) का विकल्प मिलना तय माना जा रहा है।
केबिन में मिलेंगे हाइटेक फीचर्स
नई फॉर्च्यूनर का इंटीरियर भी काफी प्रीमियम होने वाला है। केबिन में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइव डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से सबसे बड़ा अपडेट लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) के रूप में देखने को मिल सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे अगले साल की शुरुआत में पेश किया जा सकता है, जिसके बाद इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।