Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार स्वास्थ्य जागरूकता पहल : हेपेटाइटिस से बचाव की दि…
महासमुंद में हेपेटाइटिस जांच और टीकाकरण शिविर
महासमुंद में हेपेटाइटिस जांच और टीकाकरण शिविर
राज्य सरकार

स्वास्थ्य जागरूकता पहल : हेपेटाइटिस से बचाव की दिशा में कदम, महासमुंद में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर

महासमुंद के भारत चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हेपेटाइटिस बी और सी की जांच व टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। दो दिवसीय अभियान में 54 अधिकारी-कर्मचारियों और एमबीबीएस छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग की गई। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पात्र लोगों को हेपेटाइटिस बी का टीका लगाया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Jul 2026, 06:30 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 08:02 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीएचसीपी) के तहत महासमुंद में हेपेटाइटिस बी और सी संक्रमण की रोकथाम को लेकर विशेष शिविर आयोजित किया गया। भारत चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में 28 और 29 जुलाई को स्क्रीनिंग एवं हेपेटाइटिस बी टीकाकरण अभियान चलाया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर

इस वर्ष विश्व हेपेटाइटिस दिवस की थीम “Let's Break It Down – लोगों और जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाओं के बीच मौजूद बाधाओं को दूर करें” रखी गई है। इसी उद्देश्य के तहत लोगों को संक्रमण से बचाव, समय पर जांच और टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 

एमबीबीएस छात्रों और स्वास्थ्य कर्मियों की हुई जांच

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में भारत चिकित्सा महाविद्यालय के अंतिम वर्ष के एमबीबीएस छात्र-छात्राओं, इंटर्न, सीनियर एवं जूनियर रेजिडेंट चिकित्सकों सहित अधिकारी-कर्मचारियों को जांच और टीकाकरण की सुविधा दी गई।

54 लोगों की हुई हेपेटाइटिस स्क्रीनिंग

शिविर के दौरान कुल 54 लोगों की हेपेटाइटिस बी और सी संक्रमण की जांच की गई। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी पात्र प्रतिभागियों को हेपेटाइटिस बी का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए समय पर जांच और टीकाकरण बेहद जरूरी है।

स्वास्थ्य अधिकारियों की देखरेख में शिविर संपन्न 

कार्यक्रम का संचालन जिला नोडल अधिकारी (एनवीएचसीपी) डॉ. छत्रपाल चंद्राकर और जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू घृतलहरे के मार्गदर्शन में किया गया। वहीं भारत चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. बसंत महेश्वरी के मार्गदर्शन में शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें