Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद गरमाई राजनीति : आदिवासी समाज को मोहरा न बनाएं-मनर…
आदिवासी समाज की जमीनों पर कब्जा
आदिवासी समाज की जमीनों पर कब्जा
महासमुंद

गरमाई राजनीति : आदिवासी समाज को मोहरा न बनाएं-मनराखन ठाकुर 

डोंगरीपाली प्रकरण को लेकर सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष मनराखन ठाकुर ने कुछ लोगों पर आदिवासी हितों की आड़ में राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला संयोजक खिरोद पटेल के परिवार पर एक आदिवासी महिला की जमीन कब्जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। ठाकुर ने कहा कि आदिवासी समाज किसी राजनीतिक सहारे का मोहताज नहीं है और समाज हर पीड़ित आदिवासी के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 May 2026, 02:13 PM · अपडेट: 08 Jun 2026, 05:56 AM
पिथौरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

डोंगरीपाली प्रकरण को लेकर आदिवासी समाज के नाम पर की जा रही गतिविधियों और थाना घेराव की मांग पर सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष मनराखन ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आदिवासी हितों की रक्षा का दावा करने वाले कुछ लोग स्वयं आदिवासी समाज की जमीनों पर कब्जा और शोषण जैसे गंभीर मामलों में घिरे हुए हैं। ऐसे लोगों को पहले अपने आचरण का आत्ममंथन करना चाहिए, उसके बाद समाज हित की बात करनी चाहिए।

मनराखन ठाकुर ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला संयोजक खिरोद पटेल का परिवार वर्षों से एक आदिवासी महिला की जमीन पर कब्जा जमाए बैठा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला पिछले 12 वर्षों से न्याय के लिए भटक रही है, लेकिन उसकी पीड़ा किसी को दिखाई नहीं दी। आरोप है कि षड्यंत्रपूर्वक जमीन को अपने नाम करवाकर उस पर खेती की जा रही है तथा शासकीय योजनाओं का लाभ भी लिया जा रहा है।

जगत पटेल पर दर्ज अपराध

उन्होंने कहा कि वर्तमान में खिरोद पटेल के पिता जगत पटेल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4), 61 (2) एवं 3 (5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है और वे फरार बताए जा रहे हैं। मनराखन ठाकुर ने कहा कि यदि खिरोद पटेल वास्तव में कानून और प्रशासन का सम्मान करते हैं, तो उन्हें सबसे पहले अपने पिता को आत्मसमर्पण कराने के लिए आगे आना चाहिए, उसके बाद प्रशासन पर सवाल उठाना चाहिए। मनराखन ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग आदिवासी हितों की आड़ लेकर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरपंच चुनाव में मिली हार के बाद निजी राजनीतिक रंजिश के चलते डोंगरीपाली प्रकरण को लगातार हवा दी जा रही है और आदिवासी समाज को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनबोध कोड़ाकू के मुद्दे को राजनीतिक हथियार बनाकर समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश हो रही है।

समाज हर पीड़ित आदिवासी के साथ खड़ा रहेगा

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि वास्तव में किसी आदिवासी भाई या बहन के साथ अन्याय हुआ है, तो सर्व आदिवासी समाज पूरी मजबूती के साथ उसके साथ खड़ा रहेगा। समाज पूरी तरह जागरूक और सक्षम है तथा अपने समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना अच्छी तरह जानता है। उन्होंने कहा कि अब तक समाज के समक्ष किसी भी पीड़ित आदिवासी द्वारा औपचारिक शिकायत प्रस्तुत नहीं की गई है, फिर भी यदि कोई व्यक्ति अपनी समस्या समाज के सामने रखता है तो समाज हर संभव सहयोग करेगा।

राजनीतिक दलों और प्रशासन से अपील

मनराखन ठाकुर ने सभी राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि किसी भी संवेदनशील मामले में बयानबाजी या आंदोलन से पहले तथ्य और सत्य की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने प्रशासन और पुलिस प्रशासन से भी मांग की कि आदिवासी समाज को मोहरा बनाकर राजनीति करने वाले लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाए तथा समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को किसी राजनीतिक सहारे की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि समाज स्वयं अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा करने में सक्षम है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें