Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर हाईकोर्ट का फैसला : मेरिट लिस्ट में नाम आने से नह…
सूरजपुर सचिव भर्ती मामला: मेरिट लिस्ट पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
सूरजपुर सचिव भर्ती मामला: मेरिट लिस्ट पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
बिलासपुर

हाईकोर्ट का फैसला : मेरिट लिस्ट में नाम आने से नहीं मिलता नियुक्ति का अधिकार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सूरजपुर ग्राम पंचायत सचिव भर्ती मामले में कहा कि मेरिट सूची में नाम आने मात्र से नियुक्ति का अधिकार नहीं मिलता। भर्ती प्रक्रिया रद्द होने के बाद अभ्यर्थी नियुक्ति का दावा नहीं कर सकता।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Jul 2026, 01:56 PM · अपडेट: 14 Sep 2026, 12:37 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम मामले में स्पष्ट किया है कि केवल चयन सूची या मेरिट लिस्ट में नाम शामिल होने से किसी अभ्यर्थी को नियुक्ति पाने का कानूनी अधिकार नहीं मिल जाता। कोर्ट ने सूरजपुर जिले में ग्राम पंचायत सचिवों की भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। हाईकोर्ट ने कहा कि जब सक्षम प्राधिकारी द्वारा पूरी भर्ती प्रक्रिया को ही रद्द कर दिया गया है, तो मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थी नियुक्ति का दावा नहीं कर सकता। 

2018 में निकली थी 11 पदों पर भर्ती

यह मामला सूरजपुर जिले के रामानुजनगर का है। यहां की रहने वाली देवेन्द्र कुमारी साहू ने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिला पंचायत सूरजपुर ने वर्ष 2018 में ग्राम पंचायत सचिव के 11 पदों पर भर्ती के लिए 17 सितंबर 2018 को विज्ञापन जारी किया था। याचिकाकर्ता ने अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) श्रेणी से आवेदन किया था। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका नाम मेरिट सूची में भी शामिल हो गया था, लेकिन इसके बाद भी उन्हें नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया। 

सात साल बाद हाईकोर्ट पहुंची अभ्यर्थी

लंबे समय तक नियुक्ति नहीं मिलने के बाद देवेन्द्र कुमारी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने याचिका में कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उन्हें नियुक्ति नहीं दी जा रही है। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने 11 सितंबर 2025 को पंचायत निदेशक से व्यक्तिगत शपथ पत्र दाखिल कर यह जानकारी मांगी थी कि वर्ष 2018 से भर्ती प्रक्रिया अब तक लंबित क्यों है। इसके जवाब में 3 नवंबर 2025 को पंचायत निदेशक ने कोर्ट में शपथ पत्र पेश कर भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी। 

नियमों के उल्लंघन पर रद्द हुई भर्ती प्रक्रिया

राज्य शासन की ओर से कोर्ट को बताया गया कि वर्ष 2018 में जिला पंचायत सूरजपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के लिए राज्य शासन और वित्त विभाग से आवश्यक पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। शासन ने कहा कि बिना अनुमति जारी किया गया विज्ञापन नियमों के अनुरूप नहीं था और यह अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर जारी किया गया था। इसके बाद पंचायत निदेशालय के 20 जनवरी 2025 के आदेश के आधार पर जिला पंचायत सूरजपुर के सीईओ ने 22 अक्टूबर 2025 को पूरी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया। हाईकोर्ट ने सभी तथ्यों को देखने के बाद कहा कि जब भर्ती प्रक्रिया ही वैध रूप से समाप्त कर दी गई है, तो केवल मेरिट सूची में नाम होने के आधार पर नियुक्ति का अधिकार नहीं बनता। इसी आधार पर कोर्ट ने याचिका पर फैसला सुनाया। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें