Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद रफ्तार का कहर : घर से निकली मासूम की सड़क दुर्घटन…
बसना सड़क हादसे में बच्ची की मौत
बसना सड़क हादसे में बच्ची की मौत
महासमुंद

रफ्तार का कहर : घर से निकली मासूम की सड़क दुर्घटना में मौत, बसना पुलिस ने शुरू की जांच

महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बोइरडीह के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से चार वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Jul 2026, 08:52 AM · अपडेट: 20 Jul 2026, 06:25 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बोइरडीह के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बागमाड़ा निवासी जगदीश पटेल (58 वर्ष) ने बसना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी चार वर्षीय भतीजी कीर्ती बाई पटेल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अक्सर घर से निकल जाती थी और कुछ समय बाद स्वयं वापस लौट आती थी। इसी कारण परिजन उसकी लगातार निगरानी करते थे।

बोइरडीह के पास मिला बच्ची का शव

12 जुलाई को भी कीर्ती घर से निकल गई। देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सुबह सूचना मिली कि बसना-बिलाईगढ़ मुख्य मार्ग पर ग्राम बोइरडीह के पास सड़क दुर्घटना में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना पहुंचे, जहां शव की पहचान कीर्ती बाई पटेल के रूप में की गई। बताया गया कि दुर्घटना में बच्ची के सिर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की वाहन चालक की तलाश

हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। बसना पुलिस ने पंचनामा एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें