Wednesday, 22 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हादसा : स्कूल बस की चपेट में आई 2 साल की मासूम, मौके पर मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम वारदात : ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, अलमारी से 1.17 लाख के गहने लेकर फरार सनसनी : रायपुर में खूनी वारदात, कॉम्प्लेक्स के बाहर खून से लथपथ मिला मजदूर का शव नवविवाहिता आत्महत्या : दहेज प्रताड़ना मामले में पुलिस का शिकंजा, पति और ससुर सिमगा से गिरफ्तार फर्जीवाड़ा : फर्जी दस्तावेजों से सरकारी जमीन बिक्री का आरोप, प्रशासन ने कसा शिकंजा प्रसव में देरी बनी वजह : मां की पीड़ा और नवजात की मौत का मामला, कलेक्टर के निर्देश पर FIR हादसा : स्कूल बस की चपेट में आई 2 साल की मासूम, मौके पर मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम वारदात : ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, अलमारी से 1.17 लाख के गहने लेकर फरार सनसनी : रायपुर में खूनी वारदात, कॉम्प्लेक्स के बाहर खून से लथपथ मिला मजदूर का शव नवविवाहिता आत्महत्या : दहेज प्रताड़ना मामले में पुलिस का शिकंजा, पति और ससुर सिमगा से गिरफ्तार फर्जीवाड़ा : फर्जी दस्तावेजों से सरकारी जमीन बिक्री का आरोप, प्रशासन ने कसा शिकंजा प्रसव में देरी बनी वजह : मां की पीड़ा और नवजात की मौत का मामला, कलेक्टर के निर्देश पर FIR
W 𝕏 f
होम शिक्षा रचा इतिहास : किसान परिवार का बेटा बना SDM, 23 की …
कुशल चौधरी RAS टॉपर बने
कुशल चौधरी RAS टॉपर बने
शिक्षा

रचा इतिहास : किसान परिवार का बेटा बना SDM, 23 की उम्र में RAS टॉप कर दिखाया कमाल

राजस्थान के अजमेर जिले के किसान परिवार से आने वाले कुशल चौधरी ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर महज 23 साल की उम्र में RAS 2023 परीक्षा में पहली रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया। सरकारी स्कूल से पढ़ाई करने वाले कुशल ने बिना कोचिंग और नौकरी के साथ तैयारी करते हुए यह सफलता हासिल की। शिक्षा विभाग में लैब असिस्टेंट की नौकरी के दौरान उन्होंने RAS की तैयारी जारी रखी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
22 Jul 2026, 11:31 AM
राजस्थान

राजस्थान के साधारण किसान परिवार से आने वाले कुशल चौधरी ने महज 23 साल की उम्र में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की। बिना कोचिंग के RAS 2023 में पहली रैंक लाकर उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी सफलता में बड़ी बहन इंदिरा चौधरी का अहम योगदान रहा, जो राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं। कुशल चौधरी ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की RAS 2023 परीक्षा में टॉप रैंक हासिल की और SDM पद पर चयनित हुए। उनकी सफलता की कहानी संघर्ष, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग की मिसाल बन गई है।

अजमेर के गांव से शुरू हुई सफलता की कहानी

कुशल चौधरी अजमेर जिले के काडेल गांव के रहने वाले हैं। किसान परिवार में जन्मे कुशल ने शुरुआती पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल से की। 10वीं के बाद बेहतर शिक्षा के लिए उन्होंने कुचामन जिले के सरकारी स्कूल का रुख किया। पढ़ाई में रुचि रखने वाले कुशल को फिजिक्स और मैथ्स विषय काफी पसंद थे। आगे की पढ़ाई के लिए वे जयपुर के महाराजा कॉलेज पहुंचे और यहां से बीएससी की डिग्री हासिल की। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कुशल के सामने जल्द नौकरी हासिल करने की चुनौती थी।

बहन बनीं सफलता की प्रेरणा

पढ़ाई में अच्छे होने के कारण उन्होंने सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू की और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करते रहे। कुशल चौधरी की बड़ी बहन इंदिरा चौधरी राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं। RAS की तैयारी के दौरान उन्होंने कुशल का पूरा साथ दिया। अजमेर में तैनाती के समय कुशल अपनी बहन के साथ रहे और वहीं रहकर परीक्षा की तैयारी की। कुशल ने कई मौकों पर अपनी सफलता का श्रेय अपनी बहन के सहयोग और प्रेरणा को दिया है।

बिना कोचिंग की RAS तैयारी

साल 2018 में कुशल को शिक्षा विभाग में लैब असिस्टेंट की नौकरी मिली। इसके बाद उन्होंने नौकरी के साथ ही RAS परीक्षा की तैयारी शुरू की। दिन में नौकरी करने के बाद बचे समय को उन्होंने पढ़ाई में लगाया। उन्होंने कोचिंग के बजाय सेल्फ स्टडी को अपनी सफलता का आधार बनाया।

प्री और मेन्स को साथ लेकर बनाई रणनीति

कुशल का मानना है कि RAS की तैयारी में प्री और मेन्स को अलग-अलग नहीं देखना चाहिए। दोनों परीक्षाओं की तैयारी एक साथ करनी चाहिए। उन्होंने समय का बेहतर इस्तेमाल किया और जब भी मौका मिला, पढ़ाई को प्राथमिकता दी। RAS मेन्स परीक्षा में सफलता के लिए कुशल ने आंसर राइटिंग पर विशेष ध्यान दिया। इंटरव्यू की तैयारी के लिए उन्होंने अपने दोस्तों के साथ ग्रुप डिस्कशन किया और एक-दूसरे से सवाल पूछकर अभ्यास किया। इसका फायदा उन्हें अंतिम चरण में मिला।

असफलता से नहीं मानी हार

कुशल चौधरी ने साल 2021 में पहली बार RAS परीक्षा दी थी। उस प्रयास में उनकी 1038वीं रैंक आई थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी कमियों को पहचाना और दोबारा बेहतर रणनीति के साथ तैयारी शुरू की। कुशल ने यूपीएससी और RAS टॉपर्स द्वारा सुझाई गई किताबों से पढ़ाई की। उन्होंने जरूरी सामग्री को इकट्ठा कर खुद के नोट्स तैयार किए, जो मेन्स परीक्षा में काफी मददगार साबित हुए। आखिरकार RAS 2023 में उन्होंने पहली रैंक हासिल कर SDM बनने का सपना पूरा किया।

श्रेय परिवार और बहन को दिया

RAS में टॉप करने के बाद कुशल चौधरी ने कहा कि उनकी सफलता परिवार के आशीर्वाद और बड़ी बहन इंदिरा चौधरी के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों में मिले समर्थन को हमेशा याद रखा। कुशल चौधरी का मानना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए बार-बार रिवीजन करना बेहद जरूरी है। सिर्फ पढ़ना ही नहीं, बल्कि पढ़ी हुई चीजों को याद रखना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि मेन्स परीक्षा के लिए नियमित आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस करें और टेस्ट सीरीज जरूर दें। सवालों को समझकर बेहतर तरीके से जवाब लिखने की आदत सफलता में मदद करती है।

ऑथेंटिक किताबों से करें पढ़ाई

कुशल के अनुसार तैयारी के लिए सही किताबों का चयन बेहद जरूरी है। उन्होंने अभ्यर्थियों को प्रमाणिक किताबें पढ़ने और खुद के नोट्स तैयार करने की सलाह दी। उनका कहना है कि हर छात्र की क्षमता अलग होती है, इसलिए पढ़ाई का शेड्यूल भी अपनी सुविधा के अनुसार बनाना चाहिए। समय मिलने पर हर छोटे अवसर का उपयोग पढ़ाई के लिए करना चाहिए।

इंटरव्यू की तैयारी को न करें नजरअंदाज

कुशल के मुताबिक इंटरव्यू सिर्फ व्यक्तित्व की परीक्षा नहीं होती, बल्कि आपके ज्ञान की भी जांच होती है। मेन्स के बाद भी विषयों की दोहराई जारी रखनी चाहिए ताकि आत्मविश्वास के साथ सवालों का जवाब दिया जा सके। उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि अपने जिले, शौक और पारिवारिक पृष्ठभूमि से जुड़े हर पहलू की अच्छी जानकारी रखें, क्योंकि इंटरव्यू में इन्हीं विषयों से सवाल पूछे जा सकते हैं। कुशल चौधरी का मानना है कि कोचिंग सफलता का एकमात्र रास्ता नहीं है। असली सफलता नियमित मेहनत, सेल्फ स्टडी और बार-बार रिवीजन से मिलती है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें