हितग्राहियों को मिलेगी राहत : 7 वार्डों में खुलीं नई राशन दुकानें, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया शुभारंभ
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शहर के 7 वार्डों में नई उचित मूल्य राशन दुकानों का शुभारंभ किया। उन्होंने पारदर्शी और समयबद्ध राशन वितरण के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उद्घाटन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।
कीर्तिमान डेस्क
13 Jul 2026, 08:21 AM
महासमुंद
रविवार को शहर के अलग-अलग 7 वार्डों में आम नागरिकों को खाद्यान्न वितरण की बेहतर एवं सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने नवीन उचित मूल्य (राशन) दुकानों का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर राशन दुकानों का शुभारंभ किया तथा संबंधित समिति एवं कर्मचारियों को पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से हितग्राहियों को राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक सिन्हा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
नई राशन दुकान शुभारंभहर पात्र तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना लक्ष्य
राशन दुकानों के संचालन से स्थानीय नागरिकों को अपने ही वार्ड में आसानी से आवश्यक खाद्यान्न उपलब्ध होगा, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
उद्घाटन में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद
विधायक ने उपस्थित नागरिकों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया तथा संबंधित अधिकारियों से राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी, नियमित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, वरिष्ठ नेतागण संदीप दीवान, पवन पटेल, एम आर विश्वनाथन, संदीप घोष, गोविंद ठाकुर, अनुज पांडेय, कल्पना सूर्यवंशी, शुभ्रा शर्मा, दिनेश रूपरेला सहित वार्ड के पार्षद गण तथा वार्डवासी उपस्थित थें।