Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद घर का सपना होगा पूरा : वार्ड-25 में पट्टा धृति अध…
आवासहीन परिवारों का सर्वे
आवासहीन परिवारों का सर्वे
महासमुंद

घर का सपना होगा पूरा : वार्ड-25 में पट्टा धृति अधिकार अभियान, सर्वे में 33 आवासहीन परिवार चिन्हांकित

वार्ड क्रमांक 25 में पट्टा धृति अधिकार अधिनियम 2023 के तहत विशेष सर्वे अभियान चलाया गया। सर्वे के दौरान आवासहीन परिवारों की पहचान कर दस्तावेजों और आवास स्थिति का सत्यापन किया गया। अभियान में 33 परिवारों को आवासीय पट्टा वितरण के लिए चिन्हांकित किया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Jul 2026, 08:45 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 07:48 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राज्य शासन की मंशा के अनुरूप नगरीय निकाय क्षेत्रों में आवासहीन परिवारों को पट्टा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 25 में पट्टा धृति अधिकार अधिनियम 2023 के तहत विशेष सर्वे अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें आवासीय पट्टा प्रदान करना है, जिससे वे सम्मानजनक जीवन जी सकें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
सर्वे अभियान के दौरान विधायक प्रतिनिधि एवं पार्षद भाऊराम साहू विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने वार्ड क्षेत्र में पहुंचकर सर्वे प्रक्रिया का निरीक्षण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों से जानकारी ली। इस दौरान राजस्व विभाग से आरआई मनीष श्रीवास्तव, पटवारी तामेश्वर देवांगन, नगर पालिका कर्मचारी शेखर पाठकर, जय किशन सोनी एवं प्लेसमेंट कर्मचारी सहायक मौसम साहू उपस्थित रहे।

घर-घर पहुंचकर की गई दस्तावेजों और आवास की जांच 

सर्वे टीम ने वार्ड के अलग-अलग बस्तियों और मोहल्लों में पहुंचकर आवासहीन परिवारों से सीधे संपर्क किया। टीम द्वारा परिवारों के दस्तावेजों की जांच की गई और उनके वर्तमान आवास की स्थिति का सत्यापन किया गया। सर्वे के दौरान पात्रता के आधार पर 33 आवासहीन परिवारों को पट्टा वितरण के लिए चिन्हांकित किया गया है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि एवं पार्षद भाऊराम साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री और राज्य सरकार गरीब, कमजोर और आवासहीन परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार कार्य कर रही है। पट्टा धृति अधिकार अधिनियम 2023 इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सर्वे प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है और कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। पट्टा मिलने से इन परिवारों को स्थायी आवास का अधिकार मिलेगा और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

चिन्हांकित परिवारों को जल्द मिलेगा आवासीय पट्टा

नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि सर्वे में चिन्हांकित किए गए परिवारों की आगे की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। पात्र परिवारों को नियमानुसार आवासीय पट्टा वितरित किया जाएगा, जिससे वे सरकारी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे। नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि सर्वे में चिन्हांकित किए गए परिवारों की आगे की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। पात्र परिवारों को नियमानुसार आवासीय पट्टा वितरित किया जाएगा, जिससे वे सरकारी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें