Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद निःशुल्क कोचिंग का असर : सुपर 40 की शानदार सफलता,…
सुपर 40 चयनित विद्यार्थी
सुपर 40 चयनित विद्यार्थी
महासमुंद

निःशुल्क कोचिंग का असर : सुपर 40 की शानदार सफलता, प्रयास आवासीय विद्यालय में 35 विद्यार्थियों का चयन

महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड की निःशुल्क कोचिंग संस्था सुपर 40 के 35 विद्यार्थियों का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय की प्रथम चयन सूची में हुआ है। संस्था के छात्रों ने नवोदय, एकलव्य, राष्ट्रीय साधन-सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति और सैनिक विद्यालय जैसी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल की है। पिछले सात वर्षों में सुपर 40 से 500 से अधिक विद्यार्थियों का चयन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हो चुका है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Jul 2026, 04:10 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 05:25 AM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
विकासखंड बागबाहरा की निःशुल्क कोचिंग संस्था सुपर 40 के विद्यार्थियों ने प्रयास आवासीय विद्यालय की प्रथम चयन सूची में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। संस्था के 35 विद्यार्थियों का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए हुआ है। इसी सत्र में सुपर 40 के 9 विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय, 10 का एकलव्य विद्यालय, 10 का राष्ट्रीय साधन-सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा तथा एक छात्र का सैनिक विद्यालय के लिए चयन हुआ है।

सुपर 40 में चुने गए छात्र

चयनित विद्यार्थियों में अश्लेषा चक्रधारी, गितांशु साहू, लिनिमा साहू, रानी चंद्राकर, पूर्वी साहू, डिम्पल मिर्धा, अक्षत निराला, मन्नू दीवान, नमन ध्रुव, टिंकी साहू, अर्चना गायकवाड़, गीतांशु साहू, अभिनव चंद अवधिया, चंद्रशेखर, शिवानी साहू, चांद चौहान, जिज्ञासा बरिहा, प्रियांश शर्मा, हर्षा दीवान, योगिता भोई, प्राची साहू, नेहा निराला, पूर्वी दीवान, द्रोणाचार्य चकधारी, हिमांशी भतपहरी, दिव्या बरिहा, रागिनी देव दीवान, राशि टंडन, रागिनी ठाकुर, आर्यन चंद्राकर, रिया कश्यप, सोमांश बघेल, झरना ध्रुव, दीक्षा पटेल और कविराज मांझी शामिल हैं।

सात वर्षों से ग्रामीण प्रतिभाओं को दे रही निःशुल्क शिक्षा

सुपर 40 संस्था पिछले सात वर्षों से ग्रामीण अंचल के प्रतिभावान विद्यार्थियों को नवोदय, प्रयास, एकलव्य, उत्कर्ष, सैनिक विद्यालय एवं राष्ट्रीय छात्रवृत्ति जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी करा रही है। संस्था से अब तक 500 से अधिक विद्यार्थियों का विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन हो चुका है। संस्था के शिक्षक अवकाश के दिनों में भी विद्यार्थियों की कक्षाएं लेकर उन्हें बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला शिक्षा अधिकारी बीएल देवांगन, डीएमसी समग्र शिक्षा रेखराज शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी डीएन दीवान, एबीईओ रामता मन्नाडे, विकासखंड स्रोत समन्वयक भूपेश्वरी साहू, प्राचार्य सुषमा बड़ा सहित अधिकारियों, शिक्षकों और संस्था के संरक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

सफल छात्रों को मिली शुभकामनाएं

सुपर 40 के संयोजक हीरासिंग नायक सहित अनिल चक्रधारी, केदारनाथ साहू, कुलदीप साहू, धनेश्वर साहू, सुभाष चंद्राकर, धीरज तिवारी, योगेंद्र चंद्राकर, छोटूराम निषाद, रश्मि शर्मा, गीता साहू, जगदेव साहू, अश्वनी दीवान, राजेंद्र साहू, महादेव देवांगन, लोकनाथ रैदास, परस ठाकुर, आत्माराम दीवान, दौलत दीवान और मनोज पटनायक ने भी चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें