Saturday, 07 Nov 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › कारोबार › Impact of the GST cut: सीमेंट की बोरी 25 रुपए तक …
Impact of GST reduction on cement  (Image Source: Social Media)
Impact of GST reduction on cement (Image Source: Social Media)
कारोबार Featured

Impact of the GST cut: सीमेंट की बोरी 25 रुपए तक सस्ती, लेकिन मांग में क्यों नहीं आई तेजी?

Impact of the GST cut: पिछले साल सितंबर में सरकार ने सीमेंट पर लगने वाले माल एवं सेवा कर (GST) को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया था। उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, इस फैसले के बाद सीमेंट की कीमतों में कमी आई और आम उपभोक्ताओं के लिए निर्माण सामग्री पहले की तुलना में अधिक किफायती हो गई।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Sep 2026, 12:11 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 11:34 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Impact of the GST cut: पिछले साल सितंबर में सरकार ने सीमेंट पर लगने वाले माल एवं सेवा कर (GST) को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया था। उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, इस फैसले के बाद सीमेंट की कीमतों में कमी आई और आम उपभोक्ताओं के लिए निर्माण सामग्री पहले की तुलना में अधिक किफायती हो गई। हालांकि, इस टैक्स कटौती का सीमेंट की कुल मांग पर कोई बड़ा सीधा असर देखने को नहीं मिला है।
सीमेंट कंपनियों और बाजार विश्लेषकों का कहना है कि GST दरों में कमी का फायदा प्रीमियम सीमेंट उत्पादों को भी मिला। कीमतों में अंतर कम होने के कारण कुछ ग्राहकों ने सामान्य सीमेंट की जगह बेहतर गुणवत्ता वाले प्रीमियम सीमेंट को प्राथमिकता देना शुरू किया है।

निर्माण लागत में मामूली कमी, मांग पर असर सीमित

इक्रा कॉरपोरेट रेटिंग्स की उपाध्यक्ष और समूह प्रमुख अनुपमा रेड्डी ने बताया कि GST कटौती से उपभोक्ताओं के लिए सीमेंट खरीदना आसान हुआ और निर्माण की कुल लागत में भी थोड़ी कमी आई। हालांकि, उन्होंने कहा कि सीमेंट की मांग मुख्य रूप से रियल एस्टेट, आवास निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर गतिविधियों पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि टैक्स में कमी से सीमेंट की कीमतों को लेकर राहत जरूर मिली है, लेकिन केवल GST कटौती के कारण सीमेंट की बिक्री मात्रा में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना कम है। 

सितंबर 2025 में औसत कीमत घटकर 345 रुपए प्रति बोरी हुई

बीपी वेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2025 में देशभर में ट्रेड सीमेंट की औसत कीमत करीब 23 रुपए प्रति बोरी घटकर 345 रुपए प्रति बोरी रह गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, कीमतों में यह गिरावट मुख्य रूप से GST दरों में बदलाव के कारण देखने को मिली। वहीं, इनक्रेड इक्विटीज के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2026 तक सीमेंट की औसत कीमत करीब 360 रुपए प्रति बोरी दर्ज की गई।

सीमेंट बिक्री में तेजी के लिए कई अन्य कारक जिम्मेदार

राघव माहेश्वरी ने कहा कि GST कटौती के बाद सीमेंट की बिक्री मात्रा में कोई स्पष्ट और लगातार तेजी नहीं देखी गई। उन्होंने बताया कि सीमेंट की मांग पर कई अन्य प्रभाव डालते हैं, जिनमें सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, रियल एस्टेट गतिविधियां, पूंजीगत खर्च, मजदूरों की उपलब्धता, परियोजनाओं की रफ्तार और मानसून जैसे मौसमी हालात शामिल हैं। उनके अनुसार, कीमतों में कमी से ग्राहकों के पास बेहतर गुणवत्ता वाले सीमेंट उत्पाद चुनने का विकल्प बढ़ा है।

एक बोरी सीमेंट पर करीब 25 रुपए तक कम हुई कीमत

इक्विरस सिक्योरिटीज के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट राघव माहेश्वरी के अनुसार, GST घटने के बाद टैक्स समेत सीमेंट की कीमतों में करीब 7.8 फीसदी की गिरावट आई। मौजूदा बाजार कीमतों के हिसाब से 50 किलोग्राम की एक बोरी सीमेंट करीब 25 रुपए तक सस्ती हुई। उन्होंने बताया कि सीमेंट कंपनियों ने कीमतों में कटौती कर GST में मिली राहत का फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंचाया।

वित्त वर्ष 2026 में सीमेंट उद्योग की बिक्री में 8% वृद्धि

मिरे एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अक्षय शेट्टी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 में सीमेंट उद्योग की बिक्री मात्रा में करीब 8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, इस बढ़ोतरी के पीछे इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकारी खर्च, आवास क्षेत्र की मांग और पिछले साल का कम आधार भी प्रमुख कारण रहे। उन्होंने अनुमान जताया कि वित्त वर्ष 2027 में सीमेंट उद्योग की मांग वृद्धि दर घटकर करीब 6 से 7 फीसदी रह सकती है।

कंपनियों को उम्मीद, प्रीमियम उत्पादों की मांग बढ़ेगी

सीमेंट कंपनियों का मानना है कि GST कटौती के बाद उपभोक्ताओं की पसंद में बदलाव आया है। कीमतों में कमी के कारण ग्राहक अब सामान्य उत्पादों के साथ-साथ प्रीमियम सीमेंट विकल्पों को भी अधिक महत्व दे रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें