Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) सीमा पर सख्ती का असर : छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर …
214 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
214 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर (बस्तर)

सीमा पर सख्ती का असर : छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर 215 किलो गांजा बरामद, यूपी का तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर बस्तर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बोलेरो पिकअप से 214.300 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 1.07 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में उत्तर प्रदेश के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गांजे की खेप ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
06 Jul 2026, 01:06 PM
जगदलपुर
छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप से 215 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1.07 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
यह पूरी कार्रवाई नगरनार थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक सफेद बोलेरो पिकअप में भारी मात्रा में गांजा लेकर दो लोग जगदलपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने धनपुंजी फॉरेस्ट नाका पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। देर रात एक संदिग्ध बोलेरो पिकअप को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

105 पैकेट में मिला 214.300 किलोग्राम गांजा

जांच के दौरान वाहन में रखी नौ प्लास्टिक की बोरियों से गांजे के 105 पैकेट बरामद हुए। इनका कुल वजन 214.300 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने गांजे के अलावा बोलेरो पिकअप, एक सैमसंग मोबाइल फोन और 700 रुपए नकद भी जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान वाहन में मौजूद एक व्यक्ति जंगल की ओर भागने में सफल रहा, जबकि चालक को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी 34 वर्षीय विजय पांडेय के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने अपने फरार साथी का नाम सोनू यादव बताया है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। 

ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही खेप

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि गांजे की यह खेप ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख)(ii)(ग) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें