Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद जिला साहू संघ की बैठक में सामाजिक प्रकरणों पर अहम…
महासमुंद में जिला साहू संघ की बैठक
महासमुंद में जिला साहू संघ की बैठक
महासमुंद

जिला साहू संघ की बैठक में सामाजिक प्रकरणों पर अहम निर्णय, संगठन सशक्तिकरण पर जोर

महासमुंद के कर्मा सदन में आयोजित जिला साहू संघ की आवश्यक बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक प्रकरणों की समीक्षा कर कई मामलों का सर्वसम्मति से निराकरण किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता, अनुशासन और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष प्रो. ढालूराम साहू ने समाज की एकता, पारदर्शिता और समयबद्ध न्याय को संगठन की प्राथमिकता बताते हुए सभी पदाधिकारियों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Aug 2026, 10:09 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 09:41 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिला साहू संघ महासमुंद की आवश्यक बैठक शनिवार को कर्मा सदन, बीटीआई रोड, महासमुंद में जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष प्रो. ढालूराम साहू की अध्यक्षता एवं जिला सलाहकार महेंद्र साहू की सभापतित्व में संपन्न हुई। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं प्राप्त सामाजिक प्रकरणों पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। 
प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लिए गए तथा कई प्रकरणों का सर्वसम्मति से निराकरण किया गया। इसके साथ ही संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता, अनुशासन तथा आगामी कार्यक्रमों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

जिलाध्यक्ष : समाज की एकता सबसे बड़ी ताकत

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो. ढालूराम साहू ने कहा कि "समाज की एकता, अनुशासन और पारदर्शिता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक सामाजिक प्रकरण का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान हमारी प्राथमिकता है। समाज के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि संगठन और अधिक सशक्त बने तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को न्याय एवं सहयोग मिल सके।" उन्होंने समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए सभी पदाधिकारियों से सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान भी किया।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जिला संरक्षक धरमदास साहू, जिला महामंत्री द्वय नंद कुमार साहू एवं डॉ. तरुण साहू, तहसील अध्यक्ष बागबाहरा एवन साहू, तहसील अध्यक्ष महासमुंद ललित साहू, तहसील अध्यक्ष बसना महेंद्र साव, जिला उपाध्यक्ष मुन्नालाल साहू, जिला न्याय प्रकोष्ठ संयोजक नूतन साहू, जिला अंकेक्षक अरुण साहू, जिला संयुक्त सचिव गुहनलाल साहू, जिला कोषाध्यक्ष केवल साहू, पूर्व संरक्षक बसना जन्मजय साव, तहसील संरक्षक पंकज साव, कौड़िया परिक्षेत्र 2 के अध्यक्ष रमेश साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष सुरमाल दुबेलाल साहू, बिरकोनी परिक्षेत्र अध्यक्ष छबिराम साहू, सांकरा परिक्षेत्र अध्यक्ष कुंजराम साव, बन्सुला परिक्षेत्र अध्यक्ष उमेश साव, तेंदुकोना परिक्षेत्र अध्यक्ष रामनारायण साहू, भोरींग परिक्षेत्र अध्यक्ष संतोष साहू, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन सचिव रुक्मणी साहू, तहसील उपाध्यक्ष महासमुंद टीकम साहू, तहसील सचिव बसना रूपानंद साव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तुलाराम साहू, तहसील उपाध्यक्ष बागबाहरा चिंताराम साहू, पूर्व अध्यक्ष तेंदुकोना भुवनलाल साहू, संगठन सचिव बागबाहरा रेखराज साहू, बागबाहरा सचिव छबिराम साहू, रामकुमारी साहू, छबिलाल साहू, किसान प्रकोष्ठ के सह संयोजक परीक्षित साव, श्यामलाल साहू, साहू, संतोष साहू, जिला प्रचार मंत्री केशवराम साहू, लाललाल जी साहू, पवन साहू, संतोष साहू, संतराम साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला न्याय प्रकोष्ठ संयोजक नूतन साहू ने किया ।
बैठक के अंत में समाजहित में लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन का संकल्प लिया गया। उक्त जानकारी जिला साहू संघ महासमुंद के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव एवं नोहर साहू ने संयुक्त रूप से प्रदान की।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें