Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ बागबाहरा के वार्ड 9 में भव्य प्रतिमा का लोकार्पण,…
आबेड़कर जयंती में उपस्थित लोगों
आबेड़कर जयंती में उपस्थित लोगों
छत्तीसगढ़

बागबाहरा के वार्ड 9 में भव्य प्रतिमा का लोकार्पण, डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर हुई चर्चा

बागबाहरा के वार्ड 9 में Dr. Bhimrao Ambedkar की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में योगदान को याद करते हुए समानता, न्याय और शिक्षा के संदेश पर जोर दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 Apr 2026, 05:21 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:32 AM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बागबाहरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 9 में डॉ. भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया, जो उपस्थित जनसमूह के लिए प्रेरणादायक रहा।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल ने प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर हमारे संविधान के निर्माता और दलितों-वंचितों के मसीहा थे। उनके जीवन से समानता, न्याय और शिक्षा का संदेश मिलता है। यह प्रतिमा वार्डवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्राथमिकता देगी ताकि युवा पीढ़ी अंबेडकर के आदर्शों से परिचित हो सके।
संविधान मूल्यों को अपनाने अपील 
इस अवसर पर पार्षद मिथुन अमीर ने भारतीय संविधान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान विश्व के सबसे प्रगतिशील दस्तावेजों में से एक है, जो समानता, स्वतंत्रता और बंधुता के सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने लोगों से संविधान के मूल्यों को अपनाने की अपील की। पार्षद मंता यादव ने अंबेडकर की शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अभावों के बावजूद कोलंबिया और लंदन विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की। 
उनकी मेहनत यह सिखाती है कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा साधन है। उन्होंने महिलाओं और गरीब बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर देने की बात कही और वार्ड में शिक्षा जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की।
ये रहे उपस्थित 
कार्यक्रम में पार्षद मेनका पोखराज साहू, प्रेम साहू, थानूराम पांडे, रमेश ठाकुर, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष लखबीर छाबड़ा, महामंत्री लोकेश उइके, ग्रामीण उपाध्यक्ष शाहजान पाशा, मोहन बांधे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दीप प्रज्ज्वलन कर अंबेडकर जयंती मनाई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें