Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: 4 करोड़ रुपए की मांग और मारपीट का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर केस Datia Silver Seizure: आगरा से नागपुर ले जाई जा रही 286 किलो चांदी डगरई टोल प्लाजा पर जब्त, ड्राइवर हिरासत में Bilaspur News: कार न मिलने से नाराज 12वीं के छात्र ने रील देखकर रची खुद के अपहरण की साजिश, डेढ़ लाख की मांगी फिरौती Durg Food Department: 115 किलो मिलावटी और बासी मिठाइयां नष्ट, कई बड़े प्रतिष्ठान रडार पर Chhattisgarh Weather: चक्रवाती तूफान मुरासु का असर, 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट, जल्द बढ़ेगी ठंड Dongargaon Nagar Panchayat: बकाया भुगतान न करने पर कोर्ट के आदेश से फायर ब्रिगेड, ट्रैक्टर और क्रेन कुर्क Raipur Crime News: 4 करोड़ रुपए की मांग और मारपीट का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर केस Datia Silver Seizure: आगरा से नागपुर ले जाई जा रही 286 किलो चांदी डगरई टोल प्लाजा पर जब्त, ड्राइवर हिरासत में Bilaspur News: कार न मिलने से नाराज 12वीं के छात्र ने रील देखकर रची खुद के अपहरण की साजिश, डेढ़ लाख की मांगी फिरौती Durg Food Department: 115 किलो मिलावटी और बासी मिठाइयां नष्ट, कई बड़े प्रतिष्ठान रडार पर Chhattisgarh Weather: चक्रवाती तूफान मुरासु का असर, 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट, जल्द बढ़ेगी ठंड Dongargaon Nagar Panchayat: बकाया भुगतान न करने पर कोर्ट के आदेश से फायर ब्रिगेड, ट्रैक्टर और क्रेन कुर्क
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › घटना : ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का 24 घंटे में खुलासा…
ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का आरोपी गिरफ्तार
ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद

घटना : ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी राहुल देव कुर्रे (25) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ग्राम बासिन में छिपाया था, जिसे पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया। करीब 2 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने की रिपोर्ट 14 जून को दर्ज की गई थी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jun 2026, 05:01 PM · अपडेट: 03 Nov 2026, 10:30 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

महासमुंद जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की बड़ी वारदात सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ग्राम भलेसर निवासी उमेश सिन्हा ने थाना महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पिता तुकाराम सिन्हा का ईचर ट्रैक्टर (क्रमांक CG 06 GM 0256) और नीली ट्रॉली 13 जून की रात गांव के बियारा में खड़ी थी। 14 जून की सुबह दोनों गायब मिले। शिकायत के आधार पर थाना महासमुंद में अपराध क्रमांक 359/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण भी किया गया। जांच के दौरान गांव के ही एक व्यक्ति राहुल देव कुर्रे पर संदेह गहराया।

पूछताछ में खुला चोरी का राज

पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें वह शुरुआत में लगातार गुमराह करता रहा। हालांकि मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ग्राम बासिन में छिपाकर रखा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चोरी किया गया ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद कर ली। बरामद संपत्ति की कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पुलिस ने 17 जून को आरोपी राहुल देव कुर्रे (25 वर्ष), निवासी सतनामी पारा, ग्राम भलेसर, थाना एवं जिला महासमुंद को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। महासमुंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार सख्त कार्रवाई किया जायेगा । अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और ऐसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान तेज किया गया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें