Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के ठिकाने पर तड़के पहुंची टीम Balaghat Tiger Attack: 6 महीनों में 6 मौतों से दहला कान्हा बफर जोन, विधायक ने सीएम के सामने उठाई सुरक्षा की मांग Bastar News: जमीन में गांजा गाड़कर छुपाया था माल, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹28 लाख का माल जब्त Nepal Flood: तबाही के बीच जलविद्युत  सुरंगों में जिंदगी और मौत की जंग, रेस्क्यू में जुटीं अंतरराष्ट्रीय टीमें Korba News: पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने उठाई आत्मघाती कदम, मौत से पहले बहनों को भेजा वीडियो Durg ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के ठिकाने पर तड़के पहुंची टीम Balaghat Tiger Attack: 6 महीनों में 6 मौतों से दहला कान्हा बफर जोन, विधायक ने सीएम के सामने उठाई सुरक्षा की मांग Bastar News: जमीन में गांजा गाड़कर छुपाया था माल, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹28 लाख का माल जब्त Nepal Flood: तबाही के बीच जलविद्युत  सुरंगों में जिंदगी और मौत की जंग, रेस्क्यू में जुटीं अंतरराष्ट्रीय टीमें Korba News: पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने उठाई आत्मघाती कदम, मौत से पहले बहनों को भेजा वीडियो
W 𝕏 f
होम कांग्रेस INDIA Alliance: राहुल गांधी ही होंगे गठबंधन का चे…
Discussions on the PM face within the INDIA alliance
Discussions on the PM face within the INDIA alliance
कांग्रेस Featured

INDIA Alliance: राहुल गांधी ही होंगे गठबंधन का चेहरा, TVK और कांग्रेस में अनबन की खबरें खारिज

INDIA Alliance: में प्रधानमंत्री पद के चेहरे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच तमिलनाडु कांग्रेस विधायक दल की नेता थराहाई कथबर्ट ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि TVK प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर स्वीकार किया है। विजय के नाम को लेकर सामने आए सर्वे और नेताओं के बयानों के बाद कांग्रेस और TVK के बीच मतभेद की अटकलें तेज हुई थीं।

कीर्तिमान न्यूज
01 Sep 2026, 09:49 AM
नई दिल्ली
INDIA Alliance: में प्रधानमंत्री पद के चेहरे को लेकर लंबे समय से चल रही खींचतान और असमंजस के बाद अब स्थिति साफ होती दिख रही है। तमिलनाडु में गठबंधन और नेतृत्व को लेकर उठ रहे तमाम सवालों के बीच कांग्रेस विधायक दल (CLP) की नेता थराहाई कथबर्ट ने सोमवार को एक बड़ा दावा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने भी राहुल गांधी को ही प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार स्वीकार किया है। 

सर्वे में थलापति को प्रधानमंत्री पद की पहली पसंद बताया 

इसके साथ ही उन्होंने गठबंधन के सहयोगियों के बीच किसी भी तरह के मतभेद की अटकलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। हाल ही में सामने आए एक सर्वे में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलापति) को प्रधानमंत्री पद के लिए पहली पसंद बताया गया था, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि क्या कांग्रेस और TVK के रास्ते अलग हो रहे हैं। 

कार्यकर्ताओं के उत्साह का था परिणाम 

इन अटकलों पर विराम लगाते हुए थराहाई कथबर्ट ने कहा कि स्थानीय स्तर पर विजय का नाम सामने आना पार्टी नेतृत्व का आधिकारिक रुख नहीं था, बल्कि वह केवल कार्यकर्ताओं के उत्साह का परिणाम था। उन्होंने जोर देकर कहा कि गठबंधन में शामिल होने के बावजूद कांग्रेस की अपनी स्वतंत्र पहचान और निर्णय लेने की स्वायत्तता बरकरार है। दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत तमिलनाडु सरकार में मंत्री एस. राजेश कुमार और एम. शरतकुमार के बयानों से हुई थी। 

बयानबाज़ियों से बढ़ी थी गठबंधन में तल्खी

  • 18 अगस्त का बयान: मंत्री एम. शरतकुमार ने दावा किया था कि देश के अगले प्रधानमंत्री विजय ही होंगे, क्योंकि वह लोगों के दिलों पर राज करते हैं।
  • कांग्रेस का पलटवार: इसके बाद मंत्री एस. राजेश कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था कि अगर TVK राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार नहीं मानती है, तो तमिलनाडु सरकार में शामिल कांग्रेस के मंत्री अपने पदों से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने दो टूक कहा था कि देश के अगले प्रधानमंत्री राहुल गांधी ही हैं।

सब ठीक होने का संदेश 

इन परस्पर विरोधी बयानों के कारण माना जा रहा था कि कांग्रेस और TVK के बीच रिश्ते सहज नहीं हैं। हालांकि, CLP नेता के ताजा बयान के बाद दोनों दल अब आपसी तालमेल और सब कुछ ठीक होने का संदेश देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में गठबंधन की यह साझी रणनीति धरातल पर कितनी मजबूत नजर आती है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें