Monday, 12 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Myanmar Drone Attack: NSCN-EF के कैंप पर हमला, 60 बम गिराने का दावा CG Health Department: आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से वसूली, 14 अस्पतालों में मिली अनियमितताएं Atar Singh Bhadana: भरतपुर में खनन विवाद में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात Balodabazar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शरीर पर मिले चोट के निशान BSP Iron Theft: कबाड़ी गोदाम में पुलिस का छापा, ट्रेलर में मिलीं रेल पटरियां और लोहे का स्क्रैप Viral Video: रेप का आरोपी अस्पताल में खा रहा गुटखा और चला रहा फोन, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी आराम की मुद्रा में Myanmar Drone Attack: NSCN-EF के कैंप पर हमला, 60 बम गिराने का दावा CG Health Department: आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से वसूली, 14 अस्पतालों में मिली अनियमितताएं Atar Singh Bhadana: भरतपुर में खनन विवाद में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात Balodabazar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शरीर पर मिले चोट के निशान BSP Iron Theft: कबाड़ी गोदाम में पुलिस का छापा, ट्रेलर में मिलीं रेल पटरियां और लोहे का स्क्रैप Viral Video: रेप का आरोपी अस्पताल में खा रहा गुटखा और चला रहा फोन, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी आराम की मुद्रा में
W 𝕏 f
होम › कांग्रेस › Indore Road Protest: कार फंसने के बाद कांग्रेस का…
Congress stages sit-in over dilapidated service road
Congress stages sit-in over dilapidated service road
कांग्रेस

Indore Road Protest: कार फंसने के बाद कांग्रेस का अनोखा विरोध, कीचड़ में बैठकर घेरा निगम प्रशासन

Indore Road Protest: इंदौर के बॉम्बे अस्पताल की बदहाल सर्विस रोड पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे की कार कीचड़ और गड्ढों में फंस गई। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना देकर नगर निगम और महापौर के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ड्रेनेज लाइन के लिए खोदी गई सड़क दो साल बाद भी नहीं बनाई गई है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 26 Aug 2026, 12:40 PM · अपडेट: 12 Oct 2026, 02:09 AM
इंदौर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Indore Road Protest: शहर की चमचमाती विकास की तस्वीरों के बीच बांबे अस्पताल की सर्विस रोड की खस्ताहाली ने नगर निगम के दावों की कलई खोलकर रख दी है। मंगलवार को इस बदहाल रास्ते का शिकार कोई आम नागरिक नहीं, बल्कि खुद शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे बन गए। सर्विस रोड से गुजरते वक्त उनकी कार गहरे गड्ढों और कीचड़ में जा फंसी। स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर की मशक्कत के बाद जब गाड़ी बाहर निकली, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। इस घटना के बाद बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और बदहाल सड़क पर ही बैठकर धरना शुरू कर दिया। 

महापौर के खिलाफ की नारेबाजी 

सड़क पर फैले कीचड़ के बीच बैठकर कार्यकर्ताओं ने निगम प्रशासन और महापौर के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि करीब दो साल पहले ड्रेनेज लाइन बिछाने के नाम पर इस सड़क की खुदाई की गई थी। तब से लेकर आज तक यह सड़क सिर्फ कागजों और फाइलों में ही बन रही है, जबकि धरातल पर एक इंच काम नहीं हुआ। उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा, "जब मेरी चौपहिया गाड़ी यहां फंस सकती है, तो रोजाना इस रास्ते से निकलने वाले हजारों दोपहिया सवारों का क्या हाल होता होगा? लोग रोज गिर रहे हैं, चोटिल हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।" 

कार्यकाल खत्म होने को पर सड़कों की स्थिति जस की तस 

कांग्रेस अध्यक्ष ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शहर भर में विकास के बड़े-बड़े पोस्टर लगाने वाले महापौर को दो साल से खुदी पड़ी यह सड़क नजर नहीं आ रही। भाजपा परिषद का कार्यकाल खत्म होने को आया है, लेकिन सड़कों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। गड्ढे और अधूरी सड़कें ही अब इंदौर की नई पहचान बनती जा रही हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें