Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय India Belgium Relations: चीन पर आर्थिक निर्भरता क…
Belgian PM Bart de Wever visit to India
Belgian PM Bart de Wever visit to India
राष्ट्रीय Featured

India Belgium Relations: चीन पर आर्थिक निर्भरता को लेकर भारत ने सही समय पर चेताया था, यूरोप से हुई चूक

India Belgium Relations: प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने भारत दौरे के दौरान माना कि यूरोप ने भारत की उन चेतावनियों को नजरअंदाज किया था, जिनमें विदेशी बाजारों पर बढ़ती आर्थिक निर्भरता के खतरे बताए गए थे। उन्होंने कहा कि सस्ते विदेशी सामानों पर निर्भरता से यूरोपीय उद्योग कमजोर हुए और अब यूरोप सप्लाई चेन को सुरक्षित करने के लिए नए विकल्प तलाश रहा है।

कीर्तिमान न्यूज
05 Sep 2026, 12:14 PM
नई दिल्ली
India Belgium Relations: भारत दौरे पर आए बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने एक बड़ा बयान देते हुए स्वीकार किया है कि यूरोप जिस आर्थिक और व्यापारिक खतरे से आज जूझ रहा है, भारत ने उसके प्रति काफी समय पहले ही आगाह कर दिया था। नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेल्जियम के पीएम ने साफ कहा कि उस वक्त यूरोपीय देशों ने भारत की बात को गंभीरता से नहीं लिया, जिसका खामियाजा आज पूरा यूरोप भुगत रहा है। 

सस्ते विदेशी सामानों के मोह में फंसा यूरोप

कार्यक्रम के दौरान बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने किसी देश का सीधा नाम लिए बिना, लेकिन स्पष्ट रूप से चीन की ओर इशारा करते हुए कहा कि यूरोप ने लंबे समय तक सस्ते विदेशी सामानों को अपने बाजारों में आने दिया। इसका सीधा असर यह हुआ कि यूरोपीय उद्योगों पर भारी दबाव बना और धीरे-धीरे प्रमुख चीजों के लिए बाहरी देशों पर निर्भरता बढ़ती चली गई। उन्होंने कहा कि किसी भी एक देश पर जरूरत से ज्यादा आर्थिक निर्भरता आगे चलकर रणनीतिक दबाव का जरिया बन जाती है। 

आपसी सम्मान और भरोसे पर टिकी नींव

अब यूरोप इस स्थिति की गंभीरता को समझ रहा है और सप्लाई चेन के लिए नए विकल्प तलाश रहा है। बदलते वैश्विक परिदृश्य में बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने भारत की भूमिका को बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय में यूरोप को ऐसे लोकतांत्रिक और मजबूत देशों के साथ रिश्ते बेहतर करने की जरूरत है, जहां सहयोग की नींव आपसी सम्मान और भरोसे पर टिकी हो। इस मामले में भारत यूरोप के लिए सबसे महत्वपूर्ण और रणनीतिक साझेदार बनकर उभर रहा है। 

कई महत्वपूर्ण समझौतों पर बनी सहमति

दोनों देशों के बीच सिर्फ आर्थिक ही नहीं, बल्कि रक्षा संबंधों में भी तेजी से प्रगाढ़ता आ रही है। भारत और बेल्जियम के बीच सैन्य उपकरणों के संयुक्त उत्पादन, प्रशिक्षण, इंटेलिजेंस शेयरिंग और तकनीकी आदान-प्रदान को लेकर कई महत्वपूर्ण समझौतों पर सहमति बनी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यूरोप जिस तरह से चीन से अपनी निर्भरता कम करने की रणनीति पर काम कर रहा है, उससे भारतीय कंपनियों और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए बड़े दरवाजे खुल सकते हैं। 

निर्यात को मिल सकता है बड़ा फायदा

यूरोपीय बाजार अपनी 'सप्लाई चेन' को सुरक्षित करने के लिए भारत को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रहे हैं, जिससे आने वाले समय में भारतीय निर्यात को बड़ा फायदा मिल सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें