Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव West Bengal Crime News: बीजेपी बूथ अध्यक्ष की सरेआम गोली मारकर हत्या, बीरभूम में भारी तनाव CJP protest: जेल भरो आंदोलन की चेतावनी, CJP को विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं, Chhattisgarh Flood News: 10 हजार एकड़ धान डूबी, रेत जमने से सहमे किसान, बीमा के नियमों में फंसा मुआवजा Knife Attack Bilaspur: डीजे बजाने से मना करने पर हमला, चाकू और डंडों से पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव West Bengal Crime News: बीजेपी बूथ अध्यक्ष की सरेआम गोली मारकर हत्या, बीरभूम में भारी तनाव CJP protest: जेल भरो आंदोलन की चेतावनी, CJP को विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं, Chhattisgarh Flood News: 10 हजार एकड़ धान डूबी, रेत जमने से सहमे किसान, बीमा के नियमों में फंसा मुआवजा Knife Attack Bilaspur: डीजे बजाने से मना करने पर हमला, चाकू और डंडों से पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायपुर › India Best Dancer 5: रायपुर के 19 साल के रितेश पा…
Dancer Ritesh Pal wins the India Best Dancer trophy (Image Source: social media)
Dancer Ritesh Pal wins the India Best Dancer trophy (Image Source: social media)
रायपुर Featured

India Best Dancer 5: रायपुर के 19 साल के रितेश पाल बने इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन-5 के विजेता

India Best Dancer 5: रायपुर के त्रिमूर्ति नगर निवासी 19 वर्षीय रितेश पाल ने टीवी रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 की ट्रॉफी अपने नाम कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। आर्थिक परेशानियों और शुरुआती असफलताओं के बावजूद रितेश ने मेहनत जारी रखी। उन्हें 15 लाख रुपये की प्राइज मनी और कार इनाम में मिली।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 28 Sep 2026, 11:25 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
India Best Dancer 5: सपनों को पूरा करने की जिद और कड़ी मेहनत जब एक साथ मिल जाए, तो कोई भी रुकावट ज्यादा दिन नहीं टिकती। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के त्रिमूर्ति नगर में रहने वाले 19 वर्षीय रितेश पाल ने इस बात को साबित कर दिखाया है। रितेश ने देश के मशहूर टीवी रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के पांचवें सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस जीत के साथ ही उन्हें 15 लाख की प्राइज मनी और एक नई कार इनाम में मिली है। हालाँकि, रितेश की यह सफलता रातों-रात नहीं मिली। इसके पीछे नाकामियों का दौर, आर्थिक तंगी और खुद को साबित करने का लंबा संघर्ष छिपा है। साल 2022 में रितेश इसी शो में ऑडिशन के दौरान रिजेक्ट हो गए थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी, बल्कि और दोगुनी लगन से मेहनत करना शुरू कर दिया।

'घरवालों ने कहा- अब नहीं हो पाएगा' 

रितेश के डांस गुरु मनीष चंदानी, जो देवेंद्र नगर में अपना डांस स्टूडियो चलाते हैं, बताते हैं कि रितेश जब 12 साल का था, तब पहली बार उनके पास आया था। उसमें हुनर तो बहुत था, लेकिन परिवार के पास फीस देने के पैसे नहीं थे। मनीष ने उसके हुनर को पहचाना और बिना फीस के उसे सिखाने का फैसला किया। लगातार कोशिशों के बाद भी जब शुरुआती दिनों में रितेश को बड़ी सफलता नहीं मिली, तो उसके परिवार वाले निराश होने लगे थे। घरवालों ने साफ कह दिया था कि "अब इससे कुछ नहीं हो पाएगा, डांस सिखाना बंद कर दो।" लेकिन गुरु मनीष को रितेश पर पूरा भरोसा था। उन्होंने करीब पांच साल पहले रितेश के परिवार के सामने कसम खाई थी कि 'जब तक रितेश इंडियाज बेस्ट डांसर नहीं बन जाता, तब तक वह शादी नहीं करेंगे।' इस कसम की वजह से गुरु मनीष को अपने ही घर में अपनों के विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपना ध्यान लक्ष्य से भटकने नहीं दिया।

रुपयों का अभाव, स्टेशन पर सोकर दिए ऑडिशन 

रितेश की पारिवारिक पृष्ठभूमि बेहद साधारण है। उनके पिता चौकीदारी का काम करते हैं और मां दूसरों के घरों में बर्तन-चौका करके परिवार संभालती हैं। गुरु मनीष बताते हैं कि जब वे दोनों अलग-अलग शहरों में रियलिटी शोज के ऑडिशन देने जाते थे, तो अक्सर जेब में पैसे खत्म हो जाते थे। कई बार दोनों ने आधे पेट खाकर और रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सोकर रातें बिताईं। रितेश की मेहनत का आलम यह था कि जब तक वह कोरियोग्राफी का हर स्टेप सही नहीं कर लेता था, रात भर सोता भी नहीं था।

टूटे हाथ से पेनकिलर इंजेक्शन लेकर दी परफॉरमेंस 

जीत की राह में सबसे बड़ी चुनौती सेमीफाइनल के दौरान आई। रिहर्सल करते वक्त रितेश का हाथ फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से डांस न करने और आराम की सलाह दी। लेकिन रितेश इस मोड़ पर आकर कदम पीछे नहीं हटाना चाहते थे। उन्होंने पेनकिलर इंजेक्शन लिया और उसी हालत में मंच पर उतरे। जज करिश्मा कपूर, गीता कपूर और टेरेंस लुईस के सामने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर उन्होंने न केवल सबका दिल जीता, बल्कि फाइनल का टिकट भी हासिल किया। मूल रूप से कंटेंपररी डांसर होने के नाते रितेश के लिए इस शो में बॉलीवुड स्टाइल पर परफॉर्म करना एक बड़ा चैलेंज था, जिसके लिए उन्होंने दिन-रात 12-12 घंटे गुरु मनीष के साथ प्रैक्टिस की।

मां को अब काम नहीं करने दूंगा, अपना घर खरीदूंगा

ट्रॉफी जीतने के बाद रितेश बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने अपनी इस जीत को अपनी मां लक्ष्मी पाल को समर्पित करते हुए कहा कि उनका सबसे पहला सपना अपनी मां के लिए एक नया और अपना घर खरीदना है। रितेश ने कहा, "मां ने जिंदगी भर बहुत दुख सहे हैं और दूसरों के घरों में काम किया है। अब मैं उनसे कोई काम नहीं कराऊंगा।" राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के बाद रायपुर का यह हुनरमंद डांसर अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नाम रोशन करने की तैयारी में जुट गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें