Tuesday, 29 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Indravati River Flood: ओडिशा से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई बस्तर की मुसीबत, इंद्रावती के जलस्तर में फिर आ सकता है उफान Shahi Masjid Ujjain: सड़क चौड़ीकरण के दौरान हंगामा, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, 5 इन्फ्लुएंसर्स समेत 10 पर FIR BSP Scrap Scam: भिलाई इस्पात संयंत्र 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में सीबीआई करेगी जांच, राजपत्र में आदेश जारी Jamshedpur Firing Case: ओडिशा के रास्ते भाग रहे झारखंड के 4 कुख्यात गैंगस्टर अंबिकापुर में गिरफ्तार Raigarh Elephant News: 130 हाथियों के कुनबे ने मचाई तबाही, 16 किसानों की फसल रौंदी, जंगलों में मुनादी शुरू Indravati River Flood: ओडिशा से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई बस्तर की मुसीबत, इंद्रावती के जलस्तर में फिर आ सकता है उफान Shahi Masjid Ujjain: सड़क चौड़ीकरण के दौरान हंगामा, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, 5 इन्फ्लुएंसर्स समेत 10 पर FIR BSP Scrap Scam: भिलाई इस्पात संयंत्र 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में सीबीआई करेगी जांच, राजपत्र में आदेश जारी Jamshedpur Firing Case: ओडिशा के रास्ते भाग रहे झारखंड के 4 कुख्यात गैंगस्टर अंबिकापुर में गिरफ्तार Raigarh Elephant News: 130 हाथियों के कुनबे ने मचाई तबाही, 16 किसानों की फसल रौंदी, जंगलों में मुनादी शुरू
W 𝕏 f
होम › जगदलपुर (बस्तर) › Indravati River Flood: ओडिशा से छोड़े गए पानी ने …
Rising water level and flood alert in the Indravati River (Image Source: Keertiman Media)
Rising water level and flood alert in the Indravati River (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING जगदलपुर (बस्तर) Featured

Indravati River Flood: ओडिशा से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई बस्तर की मुसीबत, इंद्रावती के जलस्तर में फिर आ सकता है उफान

Indravati River Flood: ओडिशा के नबरंगपुर डैम से छोड़े गए भारी जल प्रवाह के कारण इंद्रावती नदी का जलस्तर फिर बढ़ने की संभावना है। बस्तर प्रशासन ने निचले इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 हजार रुपये सहायता देने की घोषणा की।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 29 Sep 2026, 10:12 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
जगदलपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Indravati River Flood: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में मौसम के मिजाज में सुधार के साथ राहत की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन सीमावर्ती राज्य ओडिशा से आए फैसले ने एक बार फिर संकट के बादल गहरा दिए हैं। ओडिशा के नबरंगपुर डैम से बड़े पैमाने पर छोड़े गए पानी की वजह से उफान पर चल रही इंद्रावती नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने की आशंका बन गई है। लगातार मिल रहे इनपुट के बाद स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित और निचले इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी कर अलर्ट मोड पर काम शुरू कर दिया है।

18 घंटे में नदी में बहाया गया अरबों लीटर पानी 

केंद्रीय जल बोर्ड से मिले आंकड़ों के अनुसार, नबरंगपुर डैम के कैचमेंट एरिया में बने दबाव को देखते हुए जल प्रबंधन तंत्र ने रविवार रात से ही पानी छोड़ना शुरू कर दिया था। रविवार रात 1 बजे से सोमवार शाम 6 बजे के बीच लगातार 250 क्यूमेक (लगभग 2.50 लाख लीटर प्रति सेकंड) की दर से पानी का निकास किया गया। इस तरह महज 18 घंटे के भीतर लगभग 162 करोड़ लीटर पानी इंद्रावती नदी की धारा में धकेल दिया गया। पानी का यह विशाल प्रवाह मंगलवार देर रात तक बस्तर के तटीय इलाकों तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे नदी के तटीय गांवों में जलभराव की स्थिति फिर बिगड़ सकती है।

मुख्यमंत्री ने संभाला मोर्चा, प्रभावितों को आर्थिक मदद की घोषणा 

क्षेत्र में उपजे संकट और बाढ़ के हालातों के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को खुद जगदलपुर पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के सबसे ज्यादा प्रभावित डोंगाघाट इलाके में पैदल घूमकर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना और उनसे सीधा संवाद किया। पीड़ित परिवारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस कठिन परिस्थिति में पूरी राज्य सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है। 

स्वेच्छानुदान राशि देने का ऐलान 

प्रशासनिक नियमों के तहत मिलने वाले मुआवजे के अलावा, उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक प्रभावित परिवार को 10-10 हजार रुपये की तत्काल स्वेच्छानुदान सहायता राशि देने का ऐलान किया। इसके साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मकानों और फसलों के नुकसान का त्वरित सर्वे कराकर मुआवजा राशि बिना किसी देरी के वितरण की जाए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें